Health Tips: सेहत के लिए खास है मल्टीग्रेन आटा, देखें मोटापा, डायबिटीज, दुबलापन, कब्ज से पीड़ित लोगों से लेकर गर्भवती महिलाओं को कैसे तैयार करना चाहिए आटा, जानें 6 विधि, बच्चों की ग्रोथ में पहुंचाता है लाभ

September 12, 2022 by No Comments

Share News

आज के दौर में मोटापा सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है। महिलाओं के लिए तो ये और भी चिंता का विषय बन गया है। इसी के साथ यह न जाने कितनी ही बीमारियों का घर भी है। इसीलिए हमारे आयुर्वेदाचार्य रोहित यादव आपको मल्टीग्रेन आटे का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। इस लेख में उन्होंने इस आटे को बनाने की विधि भी बताई है। इसी के साथ गर्भवती महिलाओं से लेकर

देखें किस तरह तैयार किया जाना है मल्टीग्रेन आटा

अगर आप मोटापे से परेशान है, तो इस प्रकार से अपने लिए मल्टीग्रेन आटा तैयार करें (पांच किलो गेहूं में एक किलो चना, एक किलो जौ, 250 ग्राम अलसी और 50 ग्राम मेथीदाना मिलाकर पिसवाएं)

अगर आप दुबलेपन से निजात पाना चाहते है, तो इस प्रकार से मल्टीग्रेन आटा तैयार करें- (पांच किलो गेहूं में एक किलो चना, एक किलो जौ, 500 ग्राम सोयाबीन, एक किलो चावल का आटा डाल कर पिसवाएं।) रोहित यादव का दावा है कि इस आटे के इस्तेमाल से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अगर गर्भवती हैं तो इस प्रकार से मल्टीग्रेन आटा तैयार करें- (पांच किलो गेहूं में एक किलो सोयाबीन, 250 ग्राम तिल, डेढ़ किलो चना, 500 ग्राम जौ मिलाकर पिसवाएं।) आयुर्वेदाचार्य कहते हैं कि इससे गर्भावस्था के दौरान आपको भरपूर पौष्टिकता मिलेगी।

अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती हो तो इस प्रकार से मल्टीग्रेन आटा तैयार करें- (पांच किलो गेहूं में एक किलो चना, आधा किलो मक्का, एक किलो जौ और 250 ग्राम अलसी पिसवाएं।) इससे कब्ज से मुक्ति पाने में आपको मदद मिलेगी और आप राहत महसूस करेंगे।

जिन्हें डायबिटीज हैं वे इस प्रकार से मल्टीग्रेन आटा तैयार करें- (पांच किलो गेहूं में डेढ़ किलो चना, 500 ग्राम जौ, 50 ग्राम मेथी, 50 ग्राम दालचीनी डालकर पिसवाएं।) और इसका सेवन प्रतिदिन रोटी की तरह करें।

घर में बढ़ते बच्चे हो, तो उनके लिए इस प्रकार से मल्टीग्रेन आटा तैयार करें- (पांच किलो गेहूं में 250 ग्राम सोयाबीन, एक किलो चना और 500 ग्राम जौ मिलाकर पिसवाएं।) इससे बच्चों की ग्रोथ अच्छी होगी। (फोटो-सोशल मीडिया)