Beware of Dogs: कुत्तों के साथ ही उनके मालिक भी हुए खतरनाक, महिला के टोकने पर दी गालियां, देखें वायरल वीडियो, अब खुद को बचाने का सोच लें उपाय, लखनऊ से लेकर नोएडा तक प्रतिदिन मचा है कोहराम, निजी अंगों पर कुत्ते कर रहे हैं हमला, एक रिपोर्ट

September 10, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। कुत्तों के साथ ही कुत्तों के मालिक भी लोगों के लिए खतरनाक होते जा रहे हैं। इसकी ताजा घटना सामने आई है उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से। यहां एक सोसोयटी की लिफ्ट में कुत्ता ले जा रहे युवक को एक महिला ने टोक दिया। बस फिर क्या था, कुत्ते के मालिक को ये रास नहीं आया कि उसके कुत्ते के बारे में किसी ने कुछ कहा कैसे, और भी बरसा दी गालियां।

इस सम्बंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला ने केवल लिफ्ट के इस्तेमाल के बारे में पूछा, लेकिन युवक ने महिला के साथ गलत व्यवहार करते हुए उसे भद्दी गालियां दी। दरअसल महिला का कहना था कि वह सर्विस लिफ्ट का इस्तेमाल करे, लेकिन वो ऐसा नहीं करता है और वह रेगुलर लिफ्ट का इस्तेमाल करता है, जिससे लोग आया-जाया करते हैं। जबकि कुत्ता पालने वालों के लिए अलग लिफ्ट का बंदोबस्त किया गया है।

वीडियो नोएडा के सेक्टर 151 जेपी अमन सोसायटी का बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्यवाही कर दी है। इस सम्बंध में डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने जानकारी दी कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

देखें लखनऊ से लेकर नोएडा में गत दिनों हुई घटनाओं की जानकारी

फिलहाल बता दें कि हाल ही में पालतू कुत्तों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। ताज्जुब की बात तो ये हैं कि जो अधिकांश घटनाएं सामने आ रही हैं वो पालतू कुत्ते से सम्बंधित हैं। नोएडा में तो कई घटनाएं लिफ्ट के सामने से आई हैं। करीब एक हफ्ते में कई घटनाएं यहां हुई हैं। 9 सितम्बर को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लिफ्ट के बाहर निकलते ही जर्मन शेफर्ड डॉग ने जोमैटो डिलीवरी बॉय पर किया हमला बोल दिया था और उसका प्राइवेट पार्ट पर काट लिया था, जिससे युवक लहलुहान प्राइवेट पार्ट के साथ कहराता रहा, लेकिन कुत्ता मालिक उसकी मदद को आगे नहीं आया। इसी तरह हाल ही में नोएडा के एक अपार्टमेंट के एक लिफ्ट में ही एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन कुत्ते की मालकिन बच्चे की मदद को आगे नहीं आई थी और बात में बच्चे के पिता ने शिकायत की तो महिला ने ही उल्टा उसको गलत ठहराया था।

वहीं 10 सितम्बर को लखनऊ के कृष्णा नगर के प्रेनगर इलाके से एक घटना सामने आई है, जहां एक कुत्ते ने युवक संकल्प को दौड़ा-दौड़ा कर काटा है। युवक के निजी अंगों के साथ ही हाथ, पेट और जांघ पर हमला बोला है। फिलहाल इस मामले में भी कुत्ता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के सम्बंध में इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय ने बताया कि संकल्प को बचाने के बजाय कुत्ता मालिक शंकर दूर खड़ा हो गया और कुत्ता संकल्प को नोचता रहा, लेकिन शंकर ने कुत्ते का कोई विरोध नहीं किया। लथपथ हालत में संकल्प को लोगों ने लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर देखकर डाक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बता दें कि हाल ही में लखनऊ के पीजीआई इलाके से भी पालतू कुत्तों ने दो बच्चों को नोच लिया था। इस मामले में कुत्ता मालिक की गिरफ्तारी नहीं हुई है। तो वहीं हाल ही में पिटबुल प्रजाति के कुत्ते ने अपनी ही मालकिन को काट काट कर मौत के घाट उतार दिया था। यह घटना 12 जुलाई को लखनऊ के कैसरबाग के बंगाली टोला में हुई थी। सेवानिवृत्त शिक्षिका सुशीला तिवारी के घर पर पिटबुल पला था। वह उसे खाना देने गई थी और कुत्ते ने उनको नोच-नोच कर मार डाला था। जिस समय यह घटना हुई वह घर पर अकेली थीं। वहीं लखनऊ के ही ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में सात साल के मासूम रजा और उसकी बहन फातिमा को कुत्तों ने नोच डाला था। इस घटना में रजा की मौत हो गई थी।

यहां देखें वीडियो