UP News: नेशनल हाईवे पर लड़के-लड़की ने पार की बेशर्मी की सारी हदें, युवती को गोद में बिठाकर की स्टंटबाजी, अब ढूंढ रही पुलिस, वायरल हुआ Video

June 21, 2023 by No Comments

Share News

UP News:चलती बाइक पर बेशर्मी की सारी हदें पार कर स्टंटबाजी करने वाले लड़के-लड़कियों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इन लोगों को न तो अपने माता-पिता की इज्जत का ख्याल है और न ही सड़क पर चल रहे लोगों का. ऐसा ही एक मामला अब गाजियाबाद के नेशनल हाईवे इंदिरापुरम से सामने आ रही है.

यहां तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक ने लड़की को गोद में बिठाकर स्टंटबाजी की. इस दौरान सड़क पर चल रहे लोग अपनी जान बचाते नजर आए. इसी दौरान एक शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. इस वीडियो को टूर ट्रेवल ऑपरेटर सुधांशु ने वीडियो रिकॉर्ड किया है.

बता दें कि वीडियो 20 जून का रात करीब साढ़े 12 बजे का नेशनल हाईवे-9 का बताया जा रहा है, जो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से सटा हुआ है. इस मामले में एडीसीपी ट्रैफिक रामानन्द कुशवाहा ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है. बाइक में बैठे लड़के औऱ लड़की ने हेलमेट नहीं पहने हैं. वे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज से बाइक का नम्बर का पता लगाया जा रहा है. इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी.

यहां देखें वीडियो