COVID-19:बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, जानें क्या दी जा रही हैं सुविधाएं, चिकित्साधिकारी ने बुखार आने पर खुद से इलाज न करने की दी सलाह

June 26, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। जिले के सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने पीएचसी पीपराघाट और सदर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया और मेले में सभी को कोविड का टीका लगवाने तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि मास्क लगाएं, दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन और पानी से धोते रहें ।

सुहागिनों को नहीं रखना चाहिए ज्यादा उपवास, जानें इस सम्बंध में क्या कहतें हैं पुराण, सूर्यास्त के समय रहें सिर ढक कर, पति की दीर्घायु के लिए करें ये सरल उपाय

उन्होंने कहा कि हर रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य स्वास्थ्य मेले के माध्यम से लोगों को उनके क्षेत्र के समीप ही स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं और यही स्वास्थ्य विभाग की मंशा भी है कि लोगों को इलाज के लिए इधर उधर भटकना न पड़े । उन्होंने कहा कि समय से अगर रोग का पता चल जाए तो इलाज आसान हो जाता है। अतः ज्यादा से ज्यादा लोग इन स्वास्थ्य मेलों का लाभ उठायें। स्वास्थ्य संबंधी अगर कोई समस्या है तो जांच कराएं और इलाज की सुविधा लें।

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के ट्वीटर पर बने एक अकाउंट पर “भारत की राष्ट्रपति” लिखा होने पर हो रही है कड़ी आलोचना, तो एक अन्य अकाउंट पर लिखा “राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार”,जानें कौन सा सही है अकाउंट

UP: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने 2024 का लोकसभा बलिया से लड़ने की घोषणा, जानें किस राजनीतिक दल से लड़ेंगे चुनाव, देखें वीडियो

आयोजन स्थल पर मौजूद एक दिव्यांगजन व्यक्ति से उप मुख्यमंत्री की ओर से संवाद करने पर पता चला कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से उनका प्रमाण पत्र बना हुआ है तो मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि दिव्यांगजन अधिकारी से मिलकर उक्त व्यक्ति का पेंशन एवं ट्राई साइकिल उपलब्ध तत्काल करवाई जाए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित जनता को दी जा रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री के साथ कार्यवाहक सीएमओ डॉ राजेंद्र चौधरी और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एपी सिंह थे।

UGC-NET परीक्षा की तारीखें जारी, देखें पूरी जानकारी

UP:औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने पीजीआई से शेयर की अपनी लव स्टोरी, कभी जिसके लिए सहा था विरोध वो पत्नी आज हैं प्रयागराज की मेयर, एक छोटे से कमरे में की थी शादी, मैरिज सर्टिफिकेट हुआ वायरल

इसी क्रम में एडी डॉक्टर जीएस वाजपेई ने हरौनी, बेथी और अमौसी स्थित नादरगंज पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यदि लोगों को बुखार आए तो स्वयं कोई इलाज न करें। पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और इलाज कराएं। स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच और इलाज निःशुल्क उपलब्ध है। आरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य कार्यक्रमों के स्टॉल लगाए गए। मेले में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) ने भी अपना स्टाल लगाया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरबी सिंह ने उतरेठिया में आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया

UP: मानसून की आहट पर लखनऊ में ड्रोन से देखी गई नाला सफाई की प्रगति, मेयर संयुक्ता भाटिया ने जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास किया नाले का निरीक्षण, जानें राजधानी से लेकर अयोध्या तक के नालों पर रखी जाएगी ड्रोन से नजर, देखें वीडियो

दुल्हन बनीं शहनाज गिल का वायरल हुआ वीडियो, प्रशंसकों ने उनकी फोटो के साथ एडिटिंग कर लगाई दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो और लिखा SidNaaz, ताजा हुई बिग-बॉस-13 की यादें,देखें दिल को छू लेने वाली तस्वीरें और वीडियो

आरोग्य मेले के नोडल अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित इस आरोग्य मेले का कुल 8662 लोगों ने लाभ उठाया, जिसमें 1739 पुरुष, 2198 महिलायें और 725 बच्चे शामिल हैं। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के 14 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। इसके साथ ही 115 लोगों ने कोविड एंटीजन टेस्ट कराया, जो कि निगेटिव निकले।

जानें आरोग्य मेले में क्या दी जा रही हैं सेवाएं

आरोग्य मेले में गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया व निमोनिया के रोकथाम, बचाव और उपचार की जानकारी और सुविधाएँ दी जा रही हैं। कुपोषित बच्चों की पहचान और उनके उपचार के लिए समुचित कार्यवाही की जा रही है। परिवार कल्याण कार्यक्रमों के तहत बास्केट ऑफ च्वाइस के बारे में मेले में आने वाले लोगों को बताया जा रहा है और इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधन भी मुहैया कराए जा रहे हैं। इसके अलावा ओपीडी की सेवाओं के साथ ही फाइलेरिया, दिमागी बुखार, टीबी, मलेरिया, डेंगू, एवं कुष्ठ रोग से सम्बंधित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार और संदर्भन (रेफर) की सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी देने के साथ ही आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) का वितरण किया जा रहा है ।