UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ से मिला राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल, देखें शिक्षकों की किन समस्याओं पर हुई चर्चा, क्या कहा मुख्यमंत्री ने

December 27, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ/कानपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (RSMUP) का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला और उच्च शिक्षा की विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता की।

इस मौके पर मांग रखी कि ‘ए’ ग्रेड शिक्षकों को शिक्षा संवर्धन योजना के अंतर्गत पूर्ण वेतन सरकार से प्राप्त हो। अवशेष मानदेय शिक्षकों का आमेलन, शिक्षकों की सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष किये जाने तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः लागू किया जाए। इसको लेकर मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन भी सौंपा। तो वहीं मुख्यमंत्री ने सभी मांगों का भलीभांति परीक्षण कराकर शीघ्रातिशीघ्र क्रियान्वयन कराने का आश्वासन दिया।

जनवरी माह में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में आने वाली समस्याओं के समाधान तथा मातृशक्ति सम्मान के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कानपुर महानगर में प्रस्तावित कार्यक्रम में अपनी सहभागिता के लिए मुख्यमंत्री ने समय देने की सहमति भी प्रदान की। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मला यादव, संगठन मंत्री डॉ दिलीप सर देसाई, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी, प्रोफेसर मनोज अवस्थी और प्रोफेसर अजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे।