Lulu Mall Controversy:लूलू मॉल में गलत तरीके से नमाज पढ़ने वाला एक और शख्स गिरफ्तार, चार की तलाश जारी, देखें वीडियो

July 23, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लखनऊ के सबसे बड़े मॉल, लूलू मॉल में सार्वजनिक स्थान पर गलत तरीके से नमाज पढ़ने वाले युवकों में से पुलिस ने एक और आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ ही फरार चल रहे चार और साथियों की तलाश पुलिस कर रही है। इससे पहले पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

JRRSU Rajasthan: शौचालय और मांसाहारी कचरा न साफ करने पर ब्राह्मण चालक को राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने किया निलम्बित, वायरल हुआ कार्यालय आदेश, राजभवन जयपुर से की गई जांच की मांग

ये वीडियो 12 जुलाई को वायरल हुआ था।

देखें कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
एडीसीपी साउथ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि लूलू मॉल में नमाज पढने के मामले में सआदगंज चौपटिया निवासी मो. आदिल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने लूलू मॉल के आसपास लगे करीब पांच सौ सीसीटीवी फुजेट से कई संदिग्ध गाड़ी नंबर एकत्र किए थे, इसी की सहायता से आदिल की पहचान की गई। पुलिस फरार चल रहे अन्य चार साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस से पूछताछ में आदिल ने बताया कि वह चांदी की पायल बनाने का काम करता है।

इसके बाद ये वीडियो वायरल किया गया

Lucknow University: “नारी साग” पर फिदा हुई NAAC की टीम, जमकर की तारीफ, छात्राओं ने परोसे 28 प्रकार के नए-नए व्यंजन, टीम ने अभिभावकों से की बात, देखें वीडियो

उसके पिता मो. हफीज जरदोजी का काम करते हैं। वह लुलु मॉल घूमने आया था। जहां नमाज होते देख वह भी शामिल हो गया। उसको इसकी जानकारी नहीं थी कि सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने से इतना बड़ा विवाद खड़ा हो जाएगा। वीडियो वायरल होने के बाद उसने खुद को घर व दुकान के बीच सीमित कर लिया था। बता दें कि इस मामले में पुलिस चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें लखीमपुर के मोहम्मदी के अतिफ खान, सीतापुर के लहपुर निवासी लुकमान और उसके भाई नोमान और खुर्रम नगर निवासी मो. रेहान शामिल हैं। नोमान को छोड़कर सभी खुर्रमनगर में रह रहे थे।