UP News: कौशांबी एसपी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली नौकरानी मुकर गई अपने बयान से, इस वजह से बोला इतना बड़ा झूठ, देखें वीडियो क्या बोली वो
UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी (Kaushambi) जिले के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली नौकरानी दूसरे दिन अपने बयान से मुकर गई है और उसने कहा है कि काम से निकाले जाने के कारण उसने एसपी पर आरोप लगाया था. महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
मालूम हो कि एसपी के घर में काम करने वाली नौकरानी ने सोमवार को आवास पर छेड़खानी का आरोप एसपी बृजेश कुमार पर लगाया था. इस घटना में नौकरानी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इसके बाद डीजीपी के निर्देश पर जांच टीम गठित कर दी गई थी. महिला ने आरोप लगाया था कि शराब के नशे में एसपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की है, लेकिन मंगलवार को उसने कहा कि उससे काम करते वक्त प्लेट टूट गई थी. इसलिए एसपी की पत्नी ने उसे डांटा था और नौकरी से निकाल दिया था. इसी के बाद उसने नाराज होकर ये आरोप लगाया था.
अब महिला ने कहा है कि एसपी साहब की कोई गलती नहीं है. तो वहीं सोमवार की रात में ही इस मामले में जांच के लिए जांच टीम गठित कर दी गई थी, जिसमें आईजी चंद्रप्रकाश प्रयागराज (आईजी रेंज), आईपीएस वृंदा शुक्ला, एसपी चित्रकूट, आईएएस ईशा प्रिया सीडीओ प्रतापगढ़ को शामिल किया गया था और टीम का अध्यक्ष आईजी चंद्रप्रकाश को बनाया गया था. टीम को जांच कर चार दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया था. ताकि इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके, लेकिन टीम के पड़ताल करने से पहले ही महिला अपने आरोपों से पलट गई है और अपने आरोपों को ही झूठा बता रही है. हालांकि अब देखना ये है कि अब जांच टीम इस मामले में क्या कदम उठाती है. माना जा रहा है कि जांच टीम महिला के साथ ही एसपी का भी बयान दर्ज कर सकती है.
यहां देखें वीडियो