UP:सहेली से इस कदर हुआ प्यार कि 20 साल की लड़की बन गई लड़का, नहीं हो सकेगी संतान, देखें क्या कहा डाक्टर ने

June 28, 2022 by No Comments

Share News

प्रयागराज। जैसे-जैसे विज्ञान तरक्की करता जा रहा है, वैसे-वैसे लोग इसका प्रकृति के विरुद्ध जाकर लाभ भी उठा रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है। हाल ही में प्रयागराज के फाफामऊ की 20 साल की एक लड़की ने ऑपरेशन करा कर अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया, क्योंकि उसे अपनी सहेली से प्यार हो गया था और वह उसके बगैर नहीं जी सकती थी।

शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने दी मां बनने की खबर, दीपिका और कैटरीना के चेहरे की उड़ी रंगत, करियर की ऊंचाई पर आलिया ने फिल्मों को नहीं बल्कि परिवार बनाने को दी प्राथमिकता, देखें वीडियो

DELHI:ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने लगाया था वीडियो एडिट कर वायरल करने का आरोप, देखें वीडियो

Triple Talaq Case:कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई पर उसकी पत्नी ने दर्ज कराया तीन तलाक और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला, लगाए गम्भीर आरोप

मीडिया सूत्रों के मुताबिक लिंग परिवर्तन का सफल ऑपरेशन एसआरएन अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. मोहित जैन की देखरेख में 14 जून को किया गया। ऑपरेशन से 20 वर्षीय स्नातक छात्रा ने अब अपना नाम बदल कर लड़कों वाला नाम रख लिया है। अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई है लेकिन हार्मोनल दवाइयां अभी चलती रहेंगी। डा. मोहित जैन ने मीडिया को बताया कि ऑपरेशन से पहले लड़की की मनोचिकित्सक से जांच कराई गई थी। वह शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ, प्रसन्न थी, लेकिन वह लड़की रहते हुए आत्मिक सुख की अनुभूति नहीं कर रही थी। इसलिए उसकी इच्छा के अनुसार लिंग परिवर्तन किया गया। ऑपरेशन के प्रथम चरण में स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की ओर से स्तन और गर्भाशय निकाला गया। इसके बाद उसे लड़की से लड़का बनाने की प्रक्रिया का अगला चरण शुरू किया गया था।

UP:फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुआ मुकदमा, NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ पांडवों और करवों को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

UP:राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू पर पांडवों और कौरवों को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने की FIR की मांग, वीडियो वायरल

नहीं हो सकेगी संतान
डॉ. मोहित जैन ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि एसआरएन में लिंग परिवर्तन का यह सफल ऑपरेशन पहली बार किया गया है। पूरी प्रक्रिया 18 माह में पूरी होगी। लिंग परिवर्तन के बाद दोनों साथ रह सकते हैं लेकिन संतान पैदा करने में सक्षम नहीं होंगे। बता दें कि इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। हिंदुस्तान के मुताबिक इससे पहले मेरठ में भी मेडिकल के डॉक्टरों ने ऐसे कई केस में सफल ऑपरेशन किया है। एक लड़की ने अपने माता-पिता की मदद और अपनी चार बहनों का ध्यान रखने के लिए अपना सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाया था और अब लड़का बनकर जिंदगी बिता रही है। (फोटो इंटरनेट मीडिया से ली गई है)

Kanpur Violence मामले में बड़ा एक्शन, गिरफ्तार मुख्तार बाबा की फेमस दुकान बाबा बिरयानी के 6 आउटलेट किए गए सील, रद्द होगा लाइसेंस, हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हाशमी को करता था फाइनेंस, इस कार्रवाई से एक महिला है बहुत खुश,देखें वीडियो

LUCKNOW:बीच सड़क घूस लेते पुलिस सिपाही का वीडियो हुआ वायरल, एडीसीपी ने दिए जांच के आदेश