UP News: यूपी में महिला खिलाड़ियों के साथ बुरा बर्ताव, पुरुषों के टॉयलेट रूम में परोसा गया खाना, वीडियो हो रहा वायरल, लोगों ने योगी सरकार पर साधा निशाना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि महिला खिलाड़ियों का खाना पुरुषों के टॉयलेट रुम में रखा हुआ है और वे वहीं से अपनी-अपनी प्लेट में खाना रखकर बारह निकल रही हैं।
यह वीडियो उत्तर प्रदेश (UP) के सहारनपुर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यूपी के सहारनपुर में कबड्डी खिलाड़ि बेटियों को मर्दों के टॉयलेट रूम में परोसा गया खाना। इस वीडियो पर सरोज कुमार खारिया ने लिखा कि “एक तो इतना घटिया व्यस्था और crime में भी top में UP ही है। ऊपर से ये अंदभक्त योगी जी का मंदिर बना कर पूजा करना भी शुरू कर दिए हैं। आखिर ये सब हो क्या रहा है ??????” एक दूसरे यूजर ने आकाश त्रिपाठी ने लिखा कि कौन सा यूपी किसी काम में नम्बर वन पर है। सीएम का मंदिर बन रहा है। भला बताओ की अब उत्तर प्रदेश किस बात पर टॉप पर है। यह वीडियो न केवल ट्विटर बल्कि व्हाट्स पर भी जमकर वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि चीता को फाइव स्टार जैसी सुविधा और बेटियों के लिए खाना टॉयलेट में???।
बता दें कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नामीबिया से भारत में 8 चीते लाए गए थे, जिनको मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में स्वयं प्रधानमंत्री ने छोड़ा था।
बता दें कि यह घटना तीन-चार दिन पहले की है, जिसका वीडियो आज वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले में सहारनपुर खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने इन आरोपों को निराधार बताया था। उन्होंने बताया कि खाना ईंट के चूल्हे पर पूरी तरह से शुद्ध और गुणवत्ता से भरा हुआ बनाया गया था। खाना स्विमिंग पूल के किनारे बना था। बड़े बर्तनों में चावल, सब्जी आदि प़काया गया था, जो कि खिलाड़ियों को दिया गया था, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों ने इसका विरोध भी किया था और स्टेडियम के अधिकारियों के सामने इसका मामला भी उठाया था। इसी के साथ इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। बता दें कि सहारनपुर जिले में 16 सितम्बर से तीन दिवसीय स्टेट लेवल अंडर-17 Girls टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भर से करीब 200 खिलाड़ी पहुंची थीं। इन खिलाड़ियों का आरोप है कि उनको शौचालय में रखा गया चावल और पूड़ी परोसी गई।
यहां देखें वीडियो