UP News: मदरसों का सर्वे कराने जा रही है योगी सरकार, जिलाधिकारियों को दिए गए निर्देश, बनाई गई टीम में BSA भी शामिल, देखें क्या कहा अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) की योगी सरकार अब प्रदेश भर के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने जा रही है। इसके लिए पूरा खाका भी तैयार किया जा चुका है। इस सर्वे के माध्यम से सरकार मालूम करना चाहती है कि कहीं छात्र, शिक्षक व पाठ्यक्रम किसी गैर सरकारी संगठन से सम्बद्ध तो नहीं हैं। इसी के साथ इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने का भी है।
यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री, मुस्लिम वक्फ और वक्फ विभाग के दानिश आजाद अंसारी ने इस सम्बंध में मीडिया को जानकारी दी है कि इस सम्बंध में प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को सर्वे के लिए निर्देश दिया जा चुका है। 5 अक्टूबर तक गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण पूरा किया जाना है। इसके लिए सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM), जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (BSA), जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को शामिल किया गया है। राज्य मंत्री ने बताया कि एक बार सर्वेक्षण किए जाने के बाद रिपोर्ट अतिरिक्त जिला मिजिस्ट्रेट को सौंपी जाएगी। इसके बाद यह रिपोर्ट एडीएम समेकित रिपोर्ट को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
राज्य मंत्री ने बताया कि यह आदेश माध्यमिक और बेसिक शिक्षा में लागू नियमों के आलोक में दिया गया है, क्योंकि मदरसों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश चाइल्ड केयर लीव भी दिया जाता है।