UP’s Mafia’s New List: यूपी के अपराधियों की बढ़ी धड़कन, योगी सरकार ने जारी की टॉप माफियाओं की नई सूची, बाहुबली विधायक विजय मिश्रा और बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल सहित 25 नए नाम शामिल
UP’s Mafia’s New List: यूपी (उत्तर प्रदेश) में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद से जिस तेजी के साथ माफियाओ व अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, उससे डर कर तमाम बदमाशों ने खुद ही पुलिस के हवाले खुद को कर दिया तो इसी बीच योगी सरकार ने यूपी के माफियाओं की नई सूची जारी की है, जिसमें 25 नए नाम शामिल किए गए है और पिछले साल कुल 66 नाम शामिल थे. इस नई लिस्ट ने माफियाओं की धड़कन बढ़ा दी है.
बता दें कि हाल ही में उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार माफिया अतीक अहमद का उभरता डॉन बेटे असद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था तो वहीं माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ को बदमाशों ने मार डाला था. इसके बाद यूपी सरकार ने यूपी के माफियाओं की नई लिस्ट जारी की है, जिसमें भदोही की ज्ञानपुर सीट से चार बार के विधायक बाहुबली विजय मिश्रा, सहारनपुर से बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला के साथ ही सुनील राठी, बदन सिंह उर्फ बद्दो और अंबेडकर नगर के अजय सिपाही का भी नाम शामिल किया गया है.
देखें कुख्य़ात माफियाओं के नाम
लखनऊ जोन- यूपी की राजधानी लखनऊ जोन से अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही, खान मुबारक, संजय सिंह सिंघाला, सहीम उर्फ कासिम, अतुल वर्मा.
प्रयागराज जोन-जेल में बंद मुख्तार अंसारी,विजय मिश्रा, त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन सिंह, डब्बू सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, गुड्डू सिंह, सुधाकर सिंह, अनूप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, ध्रुव सिंह उर्फ कुटू सिंह, रमेश उर्फ काका.
मेरठ जोन-उधम सिंह, बदन सिंह उर्फ बद्दो, योगेश भदोड़ा, हाजी याकूब कुरैशी, शारिक, सुनील राठी, यशपाल तोमर, धर्मेंद्र, अनुज बरखा, उमर पाल उर्फ कालू, हाजी इकबाल उर्फ बाला, विक्रांत उर्फ विक्की, सुशील उर्फ मूंछ, विनोद शर्मा, विनय त्यागी उर्फ टिंकू, संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा.
आगरा जोन- अनिल चौधरी और ऋषि कुमार शर्मा, तो वहीं बरेली से एजाज व कानपुर जोन से अनुपम दुबे.
गोरखपुर जोन- विनोद कुमार उपाध्याय, रिजवान जहीर, राजन तिवारी, देवेंद्र सिंह, संजीव द्विवेदी उर्फ रामू द्विवेदी, सुधीर कुमार सिंह, राकेश यादव.
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट- अनिल दुजाना, मनोज उर्फ आसे, सुंदर भाटी, अमित कसाना, सिंहराज भाटी, रणदीप भाटी, अनिल भाटी.
लखनऊ कमिश्नरेट- जुगनू वालिया उर्फ हरविंदर सिंह लल्लू यादव, बच्चू यादव, व कानपुर से सऊद अख्तर.
प्रयागराज कमिश्नरेट- कमरुल हसन, गणेश यादव, जाविर हुसैन और मुजफ्फर, बच्चा पासी उर्फ निहाल पासी, जावेद उर्फ पप्पू, दिलीप मिश्रा, राजेश यादव.
वाराणसी कमिश्नरेट- बृजेश कुमार सिंह, सीरियल किलर सलीम, ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ बबलू, अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर, सुभाष सिंह ठाकुर, इसी के साथ सोहराब और रुस्तम भी कुख्यात माफियाओं की लिस्ट में शामिल हैं. (फोटो सोशल मीडिया )