Viral Video: यूपी राज्य मंत्री राकेश सचान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर पहनाई माला, वायरल हुआ वीडियो, कांग्रेस ने कहा “अक्ल का सर्वनाश”
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि मेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रखी हुई है और उसी के सामने केक रखा हुआ है। इसको देखकर लगता है कि कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिन (17 सितम्बर) का है। इस मौके पर भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी खड़े हैं।
तस्वीर पर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान पहले तस्वीर को फूलों की माला पहनाते हैं फिर टीका लगाकर केक काटकर तस्वीर को खिलाते हैं। उनके इस कार्य पर चौतरफा बवाल मच गया है। उनकी इस नामसझी का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। बता दें कि माला दिवंगत लोगों की तस्वीरों पर ही पहनाई जाती है, न कि जीवित व्यक्ति की तस्वीरों पर। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी कई अवसरों पर भाजपा नेता न केवल प्रधानमंत्री बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर को भी माला पहना चुके हैं। इस वीडियो को वायरल करते हुए कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर माला चढ़ाते ये योगी सरकार के माननीय मंत्री राकेश सचान है..! अक्ल का सर्वनाश होना ही भाजपाइयों की सबसे बड़ी पहचान है।
यहां देखें वीडियो