UP Weather: कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी, चार दिन बाद तक तापमान गिरने की सम्भावना, कोरोना मरीजों को खास सलाह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले चार दिनों में न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान गिरने की सम्भावना जताई है। साथ ही कोहरा बढ़ने के भी असार जताए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी बढ़ने जा रही है ।
पछुआ एक बार फिर से जोर पकड़ने जा रही है, जिस पश्चमी विक्षोभ के असर से कुछ दिनों से मौसम में हल्की गुनगुनाहट थी, वह भी खत्म होने जा रही है। अमौसी स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि आने वाले चार दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा। यह गिरावट दो डिग्री या इससे अधिक हो सकती है। इससे शाम को ठिठुरन बढ़ जाएगी। इसी के साथ दिन के तापमान में भी बदलाव होगा।
मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पछुआ हवाएं कमजोर पड़ गई थीं। ऐसे में सूर्य की तीखी धूप धरती की सतह को ठंडा नहीं होने जे रही थीं। इसका नतीजा ये था कि गत कुछ दिनों से दिसम्बर में भी नवम्बर की शुरूआत जैसी ही ठंड का अहसास हो रहा था, लेकिन अब सिस्टम कमजोर पड़ चुका है और पछुआ हवाओं ने भी तेजी पकड़ ली है।
वहीं पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 27.6 दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 12.3 रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार के बारे में मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है। सुबह हल्का कोहरा रहा। पिछले दो दिनों से मौसम सामान बना हुआ है तो वहीं सोमवार को तेज धूप ने लोगो को राहत पहुंचाई। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 15 दिसम्बर तक तापमाम में ज्यादा अंतर नहीं होगा, लेकिन 16 दिसम्बर से तापमान में गिरावट को देखने को मिलेगी। ऐसी आशंका है।
ये दी गई है सलाह
मौसम विभाग ने सांस व दिल के मरीजों को मास्क पहनने की सलाह दी है। कहना है कि कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब है। ग्रीन जोन वाले शहरों में भी हवा दूषित है। कोरोना के गम्भीर मरीजों को खासतौर से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (फोटो-सोशल मीडिया)