Heart Attack: किसी की छींकने तो किसी की नाचने से मौत…महिला आयोग ने जारी किया भारत सरकार को नोटिस, पूछा, “क्या कोई रिसर्च हुई”, वीडियो में देखें मौतों का सिलसिला
ये तो सभी जानते हैं कि गत कई महीनों से ऐसे वीडियो व खबरे सामने आ रही हैं, जिसमें लोग कुछ एक्टिविटी कर रहे हैं और फिर तेजी से गिर कर मर रहे हैं। किसी की नाचते तो किसी की छींकने और जिम में मौत की खबर सामने आ रही है। ज्यादातर मौतें युवाओं की हो रही है, जो कि समाज के लिए चिंता का विषय बन गया है। इन मौतों को लेकर लोग अपनी-अपनी तरह से कयास लगा रहे हैं। कोई इसे कोरोना के बाद के साइडइफेक्ट बता रहा है तो कोई इन मौतों की वजह कोरोना टीका को बता रहा है। फिलहाल सच क्या है। ये किसी को पता नहीं।
हालांकि इस सम्बंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कदम आगे बढ़ाया है और भारत सरकार के साथ ही दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी करते हुए इसके बारे में पूछा है। इस सम्बंध में उन्होंने हाल ही में हुई कई मौतों के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि,” किसी की नाचते हुए एकदम मौत, कोई जिम करते हुए जान गँवा रहा है, कोई शादी करते हुए मर गयी! ये स्तिथि बेहद भयावह है। मैं सरकार को नोटिस जारी कर रही हूँ। इन मौतों का कारण क्या है? क्या कोई रीसर्च हुई है? जनता क्या सावधानी बरते?” फिलहाल देखना ये है कि सरकार इस सम्बंध में क्या कहती है। हालांकि चिकित्सकों की सलाह है कि दिनचर्या और खानपान व योगा आदि से इस तरह के केस से बचा जा सकता है।
यहां देखें वीडियो