अस्पताल की फर्श पर लगाई भीमराव आंबेडकर की फोटो वाली टाइल्स…भीम आर्मी ने किया जमकर विरोध; फट गई पुलिसकर्मियों की वर्दी-Video
Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दिल्ली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में छत और जमीन पर बाबा साहब डा भीम राव आंबेडकर की फोटो लगी टाइल्स देखने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता भड़क गए और अस्पताल पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची थाना हरिपर्वत पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए और फिर दोनों पक्षों में जमकर तीखी नोकझोंक हुई.
बताया जा रहा है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के सीथ तीखी नोकझोंक हो रही है और बहसबाजी जारी है. पुलिस कार्यकर्ताओं को अस्पताल के बाहर निकालने का प्रयास कर रही है लेकिन कार्यकर्ता नहीं निकल रहे हैं. धक्का मुक्की में कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई। इस पर बल प्रयोग कर पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि दिल्ली गेट स्थित सरकार नर्सिंग होम में अनुसूचित जाति के लोगों की भावनाएं आहता करने वाला काम किया जा रहा है. अस्पताल की छत पर जमीन में बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगी टाइल्स लगाई गई है। छत पर आने जाने वाले लोगों के पैर बाबा साहब की तस्वीर के ऊपर पड़ रहे हैं। इसी का विरोध करने वे पहुंचे थे.
मामले को लेकर एसीपी विनायक भोंसले ने मीडिया को बताया कि दिल्ली गेट स्थित सरकार नर्सिंग होम में हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया। मामले में सख्त कार्रवाई करने की तैयारी है. इसी के साथ ही एसीपी ने घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर की है. फिलहाल इस मामले में बसपा ने भी विरोध जताया है.
आगरा: भीम आर्मी और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक, हॉस्पिटल में धार्मिक टाइल्स को लेकर बवाल।#आगरा में एक निजी अस्पताल में लगी धार्मिक टाइल्स को लेकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। अस्पताल के फ्लोर पर डॉक्टर अंबेडकर और भगवान बुद्ध के चित्र वाली टाइल्स लगाई गई… pic.twitter.com/jwL3WJJHNP
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) May 23, 2025
ये भी पढ़ें-सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल; टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के उड़े परखच्चे-Video