ब्राह्मण उत्थान महासभा ने प्रदेश महिला कार्यकारिणी में किया विस्तार…अंजू, साधना और प्रियंका को मिली ये जिम्मेदारी

July 25, 2026 by No Comments

Share News

UP Brahmin Utthan Mahasabha News: ब्राह्मण उत्थान महासभा बाराबंकी, उत्तर प्रदेश का संगठन विस्तार लगातार जारी है. इसी क्रम में महासभा की महिला कार्यकारिणी में विस्तार किया गया है और समाजसेविका व पूर्व पत्रकार अंजू त्रिवेदी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अंजू कानपुर की रहने वाली हैं. तो वहीं चित्रकूट से समाजसेविका साधना मिश्रा को महिला कार्यकारिणी में प्रदेश का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

साथ ही प्रयागराज की प्रियंका पांडेय (अध्यक्ष देवमाया द्वारिका प्रसाद ब्रह्मचारी संस्कृत महाविद्यालय व सहायक अध्यापक देवमाया द्वारिका प्रसाद ब्रह्मचारी संस्कृत विद्यालय) को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है. बता दें कि ब्राह्मण उत्थान महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी की संस्तुति से, प्रदेश अध्यक्ष (महिला कार्यकारिणी) अर्चना शुक्ला के द्वारा ये सभी महिला पदाधिकारी मनोनीत की गई हैं.

महिला पदाधिकारी के मनोनयन के वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी एक संगठन के रूप में सभी महिला पदाधिकारियों से ये आशा करते हैं कि आप सभी प्रदेश की एक कुशल महिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठन की प्रसिद्धि, गरिमा, विश्वास, संख्याबल में निरंतर वृद्धि करेंगी. साथ ही सर्व समाज को भी अपने साथ जोड़ने का कार्य करेंगी. तो वहीं आप के नेतृत्व में “ब्राह्मण उत्थान महासभा (महिला कार्यकारिणी)” ब्राह्मण समाज के कल्याण में ,हित में, शिक्षा ,संस्कार ,संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए नित नवीन कीर्तिमान स्थापित करेगी.

ये भी पढ़ें-UP News: ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए संतोष कुमार तिवारी…सौंपी गई ये जिम्मेदारी

UP News: ब्राह्मण उत्थान महासभा महिला कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष बनीं अर्चना शर्मा शुक्ला