Lucknow: ब्राह्मण उत्थान महासभा की मीडिया प्रभारी बनीं इशिका तिवारी
Lucknow Brahmin Utthan Mahasabha: ब्राह्मण उत्थान महासभा का संगठन विस्तार लगातार जारी है. उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार कर रहा है और कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है. हाल ही में ब्राह्मण उत्थान महासभा की महिला कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष और महामंत्री मनोनीत की गई तो अब इसी क्रम में समाजसेविका व सोशल मीडिया इंफ़्लून्सर इशिका तिवारी को प्रदेश का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है.
इशिका तिवारी अब संगठन के मीडिया व सोशल मीडिया का कार्य देखेंगी. इशिका लखनऊ निवासी हैं. ब्राह्मण उत्थान महासभा की राष्ट्रीय मोर्चा एवं प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष कुमार तिवारी की संस्तुति से, प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) अर्चना शुक्ला के द्वारा ब्राह्मण उत्थान महासभा उत्तर प्रदेश की मीडिया प्रभारी (महिला मोर्चा) के पद पर इशिका तिवारी को मनोनीत किया गया है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी एक संगठन के रूप में बहन इशिका से आशा करते हैं कि वह संगठन की प्रसिद्धि, गरिमा, विश्वास, संख्याबल में निरंतर वृद्धि करते हुए सर्व समाज को भी अपने साथ जोड़ने का कार्य करती रहेगी. साथ ही ब्राह्मण समाज के कल्याण में , हित में, शिक्षा ,संस्कार ,संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए नित नवीन कीर्तिमान स्थापित करेगी. बहन इशिका को ढेरों शुभकामनाएं.
UP News: ब्राह्मण उत्थान महासभा महिला कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष बनीं अर्चना शर्मा शुक्ला