सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को जयमाल के वक्त मारी गोली…लाइव Video वायरल

February 25, 2026 by No Comments

Share News

Buxar Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि जयमाल के लिए सुंदर स्टेज सजा हुआ है और दुल्हा-दुल्हन की जयमाल से पहले आरती उतारी जा रही है. इसी बीच सिरफिरा आशिक आता है और लड़की के पेट में गोली मारकर चला जाता है. एक दूसरे वीडियो में घायल दुल्हन गोली मारने वाले का नाम बताते हुए नजर आ रही है. दुल्हन आरती कह रही है कि “दीनबंधुआ गोली मरले बा, ए भइया…” फिलहाल लड़की की गम्भीर हालत देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है.

ये पूरा मामला एकतरफा प्रेम का बताया जा रहा है. घटना उत्तर प्रदेश के बक्सर जिले की है. आरती को एंबुलेंस से वाराणसी ले जाया जा रहा था तभी उसने आरोपी का नाम अपने घरवालों को बताया. तो वहीं आरोपी युवक फरार है और घरवालों ने दावा किया है कि उनकी बेटी का किसी से कोई प्रेम-प्रसंग नहीं था. अगर ऐसा होता तो वो शादी करने से एक बार इंकार तो करती. शादी तय होने के बाद से ही वह खुश थी और हंसी-खुशी शादी की तैयारियों में परिवार को सहयोग कर रही थी.

बता दें कि बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुरेमनपुर से आई थी और रात करीब 10:30 बजे वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था.इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले युवक दीनबंधु ने दुल्हन आरती कुमारी पर अचानक गोली मार दी. वह लड़कियों के बीच भीड़ में छुपता हुआ दुल्हन के पास पहुंचा था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में आपरेशन के जरिए आरती के पेट में फंसी गोली निकाल ली गयी है और उसका आधिकारिक बयान भी रिकार्ड करने के लिए बक्सर पुलिस वाराणसी रवाना हो गई है.

घटनास्थल पर मौजूद भारी पुलिस बल

गोली लगने से गम्भीर रूप से जख्मी आरती को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया तो वहीं युवती की मौत की अफवाह भी उड़ गई जिससे माहौल और गरमा गया तो वहीं घटनास्थल पर पहले से मौजूद भारी पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया. घटनास्थल पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहंची. साथ ही सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय भी मौके पर मौजूद रहे. यही नहीं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए तो वहीं पुलिस टीम आरोपित दीनबंधु की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

deenbandhoo

आरोपी दीनबंधू की फाइल फोटो-सोशल मीडिया

दीनबंधु की रही है खराब संगति

आरती के परिवार वालों ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि आरोपित दीनबंधु उनके पड़ोस के ही रामाशंकर मल्लाह का बेटा है जो कि तीन पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र है. रामाशंकर मल्लाह खेतीबारी करते हैं और मछली मारकर परिवार का भरण पोषण करते हैं. दीनबंधु का बड़ा भाई विद्यासागर और चंदन पिता के काम में हाथ बंटाते हैं तो वहीं दीनबंधु खराब संगति में पड़कर बिगड़ गया है.

पुलिस ने दीनबंधु को लेकर खुलासा किया है कि उसे 2021 में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था लेकिन कुछ ही दिनों के बाद छूटकर बाहर आ गया और फिर से उसी धंधे में लग गया था. वह असामाजिक तत्वों के बीच ही समय बीतता था.

दीनबंधु के माता-पिता हिरासत में

फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपित दीनबंधु के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तो वहीं दीनबंधु का पिता रामाशंकर मल्लाह एक तरफा प्रेम होने की संभावना से मना कर रहा है यानी उसका कहना है कि प्यार दोनों तरफ से था. तो दूसरी ओर ग्रामीणों के बीच कानाफूसी की माने तो विगत कुछ महीनों से दीनबंधू की हरकत पर परिवारवाले नजर रखे थे कि कहीं वह कोई गलत कदम न उठा ले.

दीनबंधु के माता-पिता हिरासत में
फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपित दीनबंधु के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तो वहीं दीनबंधु का पिता रामाशंकर मल्लाह एक तरफा प्रेम होने की संभावना से मना कर रहा है यानी उसका कहना है कि प्यार दोनों तरफ से था. तो दूसरी ओर ग्रामीणों के बीच कानाफूसी की माने तो विगत कुछ महीनों से दीनबंधू की हरकत पर परिवारवाले नजर रखे थे कि कहीं वह कोई गलत कदम न उठा ले.

गरीबी में बड़ी मुश्किल से हो रही थी आरती की शादी

मिली जानकारी के मुताबिक, आरती के परिवारवाले गरीबी में बड़ी मुश्किल से आरती की शादी करवा पा रहे थे. आरती अपने घर में चार संतानों में सबसे बड़ी है. पिता नन्दजी चौधरी प्लम्बर का काम करते हैं और बड़ी मुश्किल से घर का खर्च चल पाता है.

पिता ने मीडिया को बताया कि अगस्त 2025 में ही बलिया के सुरेमनपुर में आरती का विवाह तय हुआ था. 18 फरवरी को हल्दी धान बांटकर तिलक की रस्म पूरी की गई थी और अब शादी हो रही थी.

ये विवाद भी आया है सामने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरती के पिता नन्दजी चौधरी के भाई शिवजी चौधरी और आरोपित दीनबंधु के पिता रामाशंकर चोधरी के बीच डेढ़ कटठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था लेकिन फिर दोनों पक्ष के बीच आधा-आधा बंटवारा भी किया जा चुका था. इस बीच शादी की तैयारी जब होने लगी तो इसको देखते हुए रामाशंकर चौधरी ने शिवजी चौधरी से अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए भी कहा था लेकिन फिर क्या हुआ, इस सम्बंध में दोनों पक्ष के बीच कोई विवाद होने की बात सामने नहीं आ सकी है. फिलहाल पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-Haldiram’s के इस आउटलेट पर दर्ज हुआ केस…एक्सपायर्ड और फंगस लगी मिठाई बेचने का आरोप-Video