बीमार प्रेमिका को दवा देने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा रंगेहाथ…पिटाई के बाद बजी शहनाई-Video
Chitrakoot: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बता रहा है कि उसने मंदिर में शादी कर ली है. शख्स ने ये भी कहा कि वह सुबह अपनी प्रेमिका को दवा देने के लिए गया था और फिर दोनों बात कर रहे थे. इसी दौरान लड़की के पिता आ गए और फिर मारपीट शुरू हो गई. इसी बीच उसने 112 नम्बर डायल कर पुलिस बुला ली और फिर पुलिस के हस्तक्षेप से उसका विवाह हो गया है.
यह मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से सामने आय़ा है. इस खबर के बाद हर कोई नवविवाहित जोड़े को देखने के लिए मंदिर पहुंच रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरिया गांव निवासी सत्यम उपरौली गांव की रहने वाली प्रेमिका सोना देवी से मिलने उसके घर गया. दरअसल सोना की तबियत खराब थी और सत्यम उसे देखने व दवा देने के लिए पहुंचा था लेकिन घर से कुछ दूरी पर मिलते हुए प्रेमिका के परिजनों ने देख लिया और फिर प्रेमी को जमकर पीट दिया.
इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को गांव वालों ने घायल प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया और उसकी करतूत की जानकारी दी लेकिन मामला लड़के के पक्ष में चला गया जब लड़की ने खुलकर पुलिस के सामने ये कह दिया कि वह बालिग है और पूरे होशोहवास के साथ प्रेमी के साथ रहना चाहती है।
इसके बाद घरवालों ने युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन युवती ने घरवालों की नहीं मानी. इसके बाद पुलिस की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में समझौता हुआ और फिर परिजनों ने सोना को सत्यम के हवाले कर दिया और चले गए. तो दूसरी ओर सत्यम के घरवाले भी मौके पर पहुंचे और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज में विवाह कराया.
यह विवाह पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है तो वहीं सत्यम की मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहाहै जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे की खुशी में ही खुश हैं. अगर उनको पहले पता होता तो इस पर रोक लगाती लेकिन अब जब दोनों की शादी हो गई है तो वह लड़की को घर ले जाएंगी.
#चित्रकूट में प्रेम कहानी बना सनसनी! परिजनों की पिटाई, पुलिस हस्तक्षेप और फिर मंदिर में शादी।#चित्रकूट से एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। मऊ थाना क्षेत्र के उपरौली गांव में उस वक्त हंगामा मच गया जब बीमार प्रेमिका से… pic.twitter.com/c4HTNEckAt
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) June 14, 2025