Uttar Pradesh: कानपुर जिले में 23 सितम्बर को कक्षा एक से 12 तक बंद रहेंगे सभी बोर्ड के स्कूल
September 22, 2022
No Comments
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में भारी बारिश के चलते कक्षा एक से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए 23 सितम्बर 2022 को अवकाश घोषित किया है। इसके तहत सभी बोर्डों के स्कूल, सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। किसी भी स्कूल के खुलने की सूचना पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि जिलाधिकारी द्वारा आदेश दिए जाने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लेटर जारी कर स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें