Hardoi: ग्राम प्रधान ने दैवीय आपदा राहत कोष से हड़प लिए लाखों रुपए…गिरफ्तार-Video

April 21, 2025 by No Comments

Share News

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के अरवल थाना क्षेत्र में दैवीय आपदा राहत कोष से मिली 4 लाख रुपये की सहायता राशि फर्जीवाड़ा कर हड़पने के मामले में ग्राम प्रधान जगपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मालूम हो कि ये दैवीय आपदा राहत कोष की धनराशि उन किसानों या पीड़ित को दी जाती है जिनके बारिश या फिर आकाशीय बिजली, बाढ़, नदी में डूबने के दौरान नुकसान हुआ होता है या फिर मौत हो जाती है.

पीड़िता माधुरी ने इस फर्जीवाड़े को लेकर जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसके पति उपेश की 12 जुलाई 2024 को कुंडा नदी में डूबने से मौत हो गई थी, लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे बिना जानकारी दिए ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया था.

इसी के साथ ही पीड़िता ने ये भी कहा कि राहत राशि उसकी सास नन्हीं उर्फ पुतन्नी ने बड़े बेटे के साथ मिलकर निकाल ली। इसी के साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह बच्चों के साथ ससुराल पहुंची तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया और मारपीट कर भगा दिया गया. हालांकि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

तो वहीं ग्राम प्रधान पर आरोप लगा है कि प्रधान ने मृतक आश्रित महिला को वंचित रखकर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दूसरी महिला को लाभ दिया दिया. इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद एसडीएम सवायजपुर संजय कुमार अग्रहरि की तहरीर पर नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

ये भी पढ़ें-Ballia: आठ साल के मासूम के साथ हैवानियत…उठाकर पटक दिया जमीन पर; रूह कंपा देने वाला Video वायरल