Kanpur: बिल्हौर इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर भ्रष्टाचार का गम्भीर आरोप…शिक्षक बैठे धरने पर

December 16, 2025 by No Comments

Share News

Kanpur Bilhore Inter College: बिल्हौर इंटर कॉलेज के व्यावसायिक शिक्षकों द्वारा जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय(DIOS) कानपुर नगर में भ्रष्टाचार के विरोध में इस कड़ाके की ठंड में भी धरना दिया जा रहा है.

धरने पर बैठे बिल्हौर इंटर कॉलेज के व्यावसायिक शिक्षक शैलेंद्र कुमार एवं महिला शिक्षिका चित्रांशी सिंह के साथ ही अन्य शिक्षकों ने आरोप लगाया कि कॉलेज के प्रबंधक/प्रधानाचार्य द्वारा भ्रष्टाचार, अनियमितताओं एवं शोषण संबंधी तमाम शिकायतें सामने आई हैं और उनके खिलाफ जांच भी हो चुकी है जिसमें उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और अनियमितता की भी पुष्टि हुई है लेकिन फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. शिक्षकों का कहना है कि इस वजह से विद्यालय के छात्रों/छात्राओं एवम व्यावसायिक शिक्षकों सहित समस्त शिक्षक वर्ग की सुरक्षा, सम्मान एवं सेवा हितों की रक्षा सुनिश्चित नही हो पा रही है.

प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 15 दिसम्बर 2025 से शांतिपूर्ण धरना दिया जा रहा है. इस कड़ाके की ठंड में भी धरना लगातार जारी है. इस प्रकरण में शिक्षकों ने मांग की है कि विद्यालय के प्रबंधक/प्रधानाचार्य के अपराधों की पुष्टित जांच हो जाने के बाद एवम दोषी पाए जाने पर भी कोई भी कार्रवाई नही की जा रही है. इसी के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की गई कि जल्द से जल्द इस प्रकरण में न्याय करें अन्यथा धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें-चॉकलेट ड्रिंक, नूडल्स-जूस आदि के नाम पर हम बच्चों को परोस रहे जहर…! संसद में गूंजा स्वास्थ्य से जुड़ा अहम मुद्दा-Video