UP News: वॉक कर लौटे पत्रकार ने लगाई फांसी…ये बड़ी वजह आई सामने, सुसाइड नोट में कही ये बात

October 1, 2024 by No Comments

Share News

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पत्रकार महेंद्र कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उनके घर वालों ने बताया कि वह सोमवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे और घर लौटने के बाद फांसी लगा ली. कहा जा रहा है कि जेल में बंद पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के साथ असलहों के साथ उनकी हाल ही में एक फोटो वायरल हुई थी. इसके बाद से ही पुलिस उनके खिलाफ लगतार जांच कर रही थी. घरवालों का आरोप है कि वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे.

यह घटना कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में हुई. वह इसी थानाक्षेत्र के अंतर्गत में रहते थे. पत्रकार ने फांसी लगाने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए इसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है, ” मैं यह कदम अपनी मर्जी से उठा रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है. मैं अपने परिवार से माफी मांगता हूं, जिन्हें मैं परेशानियों में छोड़कर जा रहा हूं.”

पत्रकार की आत्महत्या की जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने की पुलिस, एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. इसी के साथ ही आगे की जांच में पुलिस जुट गई है.

अवनीश दीक्षित के साथ रिश्ता होने के कारण पुलिस कर रही थी जांच

मृतक पत्रकार की भांजी कोमल ने मीडिया से बताया कि मामा महेंद्र करीब 10 साल पहले जेल में बंद प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के कैमरा पर्सन थे लेकिन जब अवनीश गिरफ्तार हुए तो उनकी असलहे लिए फोटो वायरल हुई जिसमें अवनीश भी थे. इसी मामले में क्राइम ब्रांच ने उन्हें जांच के लिए कई बार बुलाया था. इस बात को लेकर वह मानसिक तनाव में थे. गौरतलब है कि कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित को पुलिस ने सिविल लाइन स्थित बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के आरोप में 29 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसी के बाद अवनीश दीक्षित के साथ अन्य लोगों की असलहों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इसी में से एक फोटो महेंद्र सिंह की भी थी. परिवारवालों का आरोप है कि पुलिस जांच के कारण वह काफी परेशान चल रहे थे. इसीलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली है.

प्रिंटिंग प्रेस में करते थे नौकरी

कोमल ने बताया कि मामा महेंद्र कुमार एक प्रिंटिंग प्रेस में नौकरी करते थे. वह सोमवार की सुबह जल्दी उठे और फिर घर के बाहर वॉक करने के लिए चले गए लेकिन कुछ देर बाद घर लौटे और कमरे में चले गए. इसके बाद फांसी लगा ली.

ये भी पढ़ें-क्या आप आतंकवादियों की तरफ हैं या फिर…? जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी ने भारत के मुस्लिम समाज से जानें क्यों पूछा ये सवाल?-Video