Madan Mohan Malaviya Birth Anniversary: मालवीय पार्क का कराया जाए सुंदरीकरण…जयंती पर उठी मांग
Madan Mohan Malaviya Birth Anniversary In Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के मालवीय पार्क चंद्रशेखर आज़ाद जन कल्याण समिति, भारत द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी से पहले मालवीय जी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर पार्क के सुंदरीकरण की माँग की।

माल्यार्पण करते संस्था के पदाधिकारी
संस्था अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि मालवीय जी आज़ादी के आंदोलन के सशक्त नेता थे। उन्होंने अनेक आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, शिक्षा के उत्थान के लिए उन्होंने आर्थिक प्रयास कर काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना करके एक ऐतिहासिक कार्य किया। अंतिम समय तक गरीबों, कमजोरों और पिछड़े लोगों के हितों के लिए उन्होंने संघर्ष किया। ऐसे महान देशभक्त की प्रतिमा सांसद हाल में लगाए जाने की उन्होंने माँग की। संगोष्ठी का संचालन प्रचार मंत्री संदीप साहू ने किया। विचार व्यक्त करने वालों में हर्षित शुक्ला, राजेश बाजपेई, संतोष सोनकर, अनिल त्रिपाठी, बी. जयसवाल, आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-Bihar: भाजपा नेता की हत्या…बदमाशों ने गोलियों से भूना