Kanpur: श्रीराम चौक की दुर्दशा पर मोहम्मद परवेज आलम ने की ये मांग… उप जिलाधिकारी सदर कानपुर को सौंपा ज्ञापन

March 7, 2026 by No Comments

Share News

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के आनंद बाग चौराहे का नामकरण श्रीराम चौक के नाम से नगर निगम ने रख तो दिया था लेकिन चौक को न तो ठीक से बनवाया गया और न ही उसकी देखरेख की गई. बस एक फ्लैक्स बोर्ट भगवान श्रीराम के नाम पर टांग दिया गया तो वहीं जमीन पर भी भगवान के नाम का फैल्क्स बोर्ड भर लगवा कर नगर निगम ने इतिश्री कर ली और ये भी नहीं देखा कि वहां आए दिन जानवर और जनता क्या गंदगी कर रहे हैं?

रोजाना इस चौक से हजारों लोग गुजरते हैं लेकिन किसी ने भी इसकी दुर्दशा को लेकर चिंता नहीं की तो वहीं बेसिक शिक्षा के कर्मचारी मोहम्मद परवेज आलम ने इस मुद्दे को नगर निगम तक पहुंचाया और चौक के सुंदरीकरण की मांग की है. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से चौराहे पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम का एक फ्लेक्स बोर्ड चित्र ही केवल लगा दिया गया जो कि आंधी में झुक गया है जिसके किसी भी समय गिर जाने की संभावना लगातार बनी हुई है.

परवेज ने आगे बताया कि इस खम्भे के ठीक नीचे जमीन के नजदीक एक और बोर्ड भगवान श्री राम के नाम चित्र सहित लगा है जिस पर आवारा पशु गंदगी आदि फैला देते. आनंद बाग चौराहे का नाम नगर निगम कानपुर नगर द्वारा किए जाने के बाद आज तक उस चौराहे का सुंदरीकरण नहीं किया गया और न ही चौराहा बनाया गया. नगर निगम कानपुर नगर द्वारा मात्र फ्लेक्स का बोर्ड लगाकर खानापूर्ति कर ली गई.

परवेज आलम ने कहा कि नगर निगम कानपुर नगर के इस कार्य से लोगों की भावनाएं आहत हो रही है और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम का अपमान भी हो रहा है. इस पर मोहम्मद परवेज आलम मंडल, अध्यक्ष कर्मचारी संघ कानपुर मंडल ने इस संबंध में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर कानपुर, अनुभव सिंह को सौंपा है और चौराहे के जल्द से जल्द सुंदरीकरण कराए जाने की मांग की है.

इस पर हसील दिवस में आए नगर निगम के अधिकारियों को उप जिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह ने निर्देशित किया कि तत्काल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम चौराहे का सुंदरीकरण करने के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करके अवगत कराया जाए.

ये भी पढ़ें-सरकारी स्कूल में बच्चों से पीठ-पैर दबवाती शिक्षिका का Video वायरल…शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप