जेल भी गई थीं स्वर कोकिला सरोजिनी नायडू… राष्ट्रीय महिला दिवस पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

February 13, 2026 by No Comments

Share News

National Women’s Day: भारत की स्वर कोकिला कही जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू की जयंती चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति “भारत” द्वारा कानपुर में मनाई गई. बता दें कि इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में घोषित किया गया है.

इस मौके पर विचार संगोष्ठी कमला नेहरू पार्क में धूम धाम से आयोजित किया गया. भारत कोकिला के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्वाधीनता संग्राम का एक महान सेनानी और समर्थित देशभक्त बताया गया. समिति के सदस्यों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक वीरांगना बताया. संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए समिति के संस्थापक अध्यक्ष सर्वेश कुमार पाण्डे “निन्नी” ने कहा कि देश की गुलामी से मुक्त करने के लिए उन्होंने अनेक राष्ट्रीय आंदोलनों का नेतृत्व किया और जेल भी गई.

वहीं उन्होंने गांव-गांव में घूमकर लोगों में देश प्रेम की अलख जगाई. अपने भाषणों से देश के लिए सर्वस्व निछावर करने के लिए सन् 1918 ई. के दौरान उन्होंने महिला मताधिकार आंदोलन का सूत्रपात किया, जिससे 5 वर्ष बाद ही महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर मत देने का अधिकार प्रदान किया गया. जहां वह एक महान कवयित्री थीं, वहीं स्वतंत्रता भारत की शिक्षा, जागृति, मताधिकार, स्वतंत्रता, समाज अधिकार, पर्दा प्रथा, धार्मिक बंधन आदि बुराइयों और कुरीतियों के खिलाफ जीवनपर्यंत संघर्ष करती रहीं.

संगोष्ठी का संचालन प्रचार मंत्री संदीप साहू ने किया. विचार व्यक्त करने में पूर्व पार्षद विजय नारायण शुक्ल, शिक्षक अनिल त्रिपाठी, हर्षित शुक्ल, रविदास मिश्र, दीनानाथ त्रिवेदी, बी.डी. जयसवाल, समाज सेविका प्रतिभा साहू, राजकुमार अग्निहोत्री, ज्ञान प्रकाश तिवारी, प्रताप सैनी, अजीत खोटे, देव कबीर, प्रताप सैनी, अजीत राठौर, विनोद त्रिपाठी, तिलक चंद कुरील, रवि दत्त मिश्रा, विजय नारायण शुक्ला राकेश सिंह, पदमचंद साहू , वेदांत पांडे, हरि अवस्थी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, अर्पित शुक्ला, सुमेश अवस्थी आदि नागरिक उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें-आर्डर हुआ खाना अगर 10 मिनट में आपके घर पहुंच जाता है तो…ये Video देखने के बाद आप बंद कर देंगे खाना