Kanpur: बंद मदरसे में मिला 8 साल की बच्ची का कंकाल! इलाके में मचा हड़कंप-Video
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां करीब 4 साल से बंद पड़े मदरसे कहे जाने वाले कथित मकान में एक आठ साल की बच्ची का कंकाल मिला है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि यह मदरसा कोविड के बाद से लगातार बंद चल रहा था। इस मदरसे को संचालित करने वाले का भी दो वर्ष पहले निधन हो चुका है। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाजमऊ के पोखरपुर फार्म के पास बेकनगंज निवासी शब्बीर अहमद का दो मंजिला मकान है. जानकारी सामने आई है कि इसी में उनके दामाद परवेज अख्तर कादरिया उलूम नाम से मदरसा संचालित करते थे। वह नई सड़क के पास रहते हैं लेकिन दो साल पहले उनका कैंसर के चलते निधन हो गया है. आस-पास के लोगों ने बताया कि जब मदरसा चलता था तब करीब 70 से अधिक बच्चे पढ़ते थे, लेकिन चार साल पहले कोविड काल मे मदरसा बंद कर दिया गया था।
फिलहाल बुधवार की दोपहर को उनके भांजे अनस जो कि केडीए कालोनी में रहते हैं ने मदरसे का गेट का ताला टूटा देखा तो पड़ोसियों के साथ अंदर गए तो पीछे के कमरे में करीब आठ साल की बच्ची का कंकाल पड़ा देखकर चौंक गए. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. फिलहाल मौके पर एसीपी अजय त्रिवेदी, फोरेंसिक टीम व जाजमऊ थाने का फोर्स पहुंची. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और कंकाल के बारे में पूरी जानकारी एकत्र की जा रही है.
#कानपुर : थाना जाजमऊ के पोखरपुर इलाके में एक बंद पड़े मदरसे कहे जाने वाले कथित मकान में एक किशोर का कंकाल बरामद हुआ है। यह मकान पिछले दो साल से बंद पड़ा था। @adgzonekanpur @kanpurnagarpol pic.twitter.com/vUDibwOGkY
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) November 27, 2024