समर कैंप में छात्र-छात्राओं को मिली CPI की जानकारी…रोजगारपरक शिक्षा को दिया जा रहा बढ़ावा
Kanpur Summer Camp: शासनादेश के बाद से ही उत्तर प्रदेश से माध्यमिक विद्यालयों में समर कैंप जारी है. 21 मई 2025 से अनवरत समर कैंप का आयोजन विद्यालय कैंपस में हो रहा है। इसी क्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में बच्चों को रोज नई गतिविधियों से अवगत कराया जा रहा है. बता दें कि यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है लेकिन प्रतिदिन यहां एक्सपर्ट पहुंच रहे हैं और बच्चों को एक से बढ़कर एक जानकारी दे रहे हैं.
आज राजकीय आयुर्वेदिक के चिकित्सक डॉक्टर हैदर अली ने सी.पी.आई. की जानकारी दी जिनको छात्र-छात्राओं ने बढ़कर हिस्सा लिया तथा विद्यालय के अध्यापक शिव कुमार कनौजिया ने कला के क्षेत्र में बच्चों को रुचिकर पोस्टर व मिट्टी का कार्य जिसे रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके सिखा रहे है।

समर कैंप में हिस्सा लेते विद्यार्थी
जिससे कक्षा 6 की छात्रा शिवानी ने पोस्टर बनाकर लोगों को जागरूक किया, साइबर क्राइम के बारे में डॉक्टर प्रभात द्विवेदी ने बच्चों को जागरूक किया इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को जागरूकता के संबंध में साइबर अपराधों को रोकने के उपाय बताएं. इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक छात्र-छात्राएं पर प्रतिभाग कर रहे हैं। कुमारी राधा कक्षा 9 अनन्या कक्ष 7 रोहित सिंह कक्षा 12 समेत 70 से अधिक छात्र – छात्राएं प्रतिभा कर रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 10 जून तक समर कैंप का आयोजन होना है.