Tiranga Yatra: सेना के सम्मान में शिक्षकों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Tiranga Yatra: भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ कानपुर महानगर उत्तर के बैनर तले शिक्षकों, कर्मचारियों एवम समाज के अन्य प्रबुद्ध जनों द्वारा भारतीय सेना के अभूतपूर्व शौर्य प्रदर्शन के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली. ये यात्रा वीएसएसडी डिग्री कॉलेज से प्रारंभ हुई. इस दौरान यात्रा में शामिल शिक्षक वंदे मातरम एवं भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे.
यात्रा का शुभारम्भ प्रदेश संयोजक प्रो. अनिल मिश्रा एवम वीएसएसडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो विपिन कौशिक ने किया। यात्रा में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ डॉ शैलेंद्र द्विवेदी, जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ राहुल मिश्रा, कल्यानपुर विधानसभा संयोजक रवि शुक्ला, रतनलाल नगर मंडल संयोजक विवेक शर्मा, निवर्तमान तिलक नगर मंडल अध्यक्ष गौरव द्विवेदी, जिला सह संयोजक प्रो. ज्ञान प्रकाश, चंद्रदीप सिंह, अनिल कुशवाह, नीरू टण्डन समेत कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-माध्यमिक शिक्षक संघ की अनूठी पहल…विद्यालय टॉपर्स के साथ ही शिक्षक और प्रधानाचार्यों का किया सम्मान