अब जानलेवा मांझे से पतंग उड़ाई तो सीधे होगी जेल… ड्रोन करेगा निगरानी; दो पतंगबाज गिरफ्तार-Video

February 9, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow: उत्तर प्रदेश में चाइनीज व जानलेवा मांझे से कई लोगों की जान जाने और घायल होने की खबरें लगातार सामने आ रही है. इस पर पहले ही सीएम योगी कह चुके हैं कि अगर जानलेवा मांझे से किसी जान गई तो इसे हत्या माना जाएगा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी तो वहीं आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है.

दरअसल लखनऊ के पुराने शहर के साथ ही लखनऊ के विभिन्न इलाकों में पतंग उड़ाने वालों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी. इसको लेकर पूरा मास्टर प्लान तैयार हो गया है. आज पुलिस उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव ने चौक घंटाघर के पास से ड्रोन उड़ाकर निगरानी की शुरुआत करवाई. दरअसल जिन घरों से पतंगे उड़ाई जा रही होगी उनकी जीपीएस लोकेशन और डिटेल पुलिस को ड्रोन के जरिए मिलेगी और फिर ड्रोन की मदद से पुलिस टीम पतंग उड़ाने वाले के घर पहुंचेगी और ये जांच करेगी कि पतंग चाइनीज मांझे या फिर कांच आदि खतरनाक धातु से बने मांझे से तो पतंग नहीं उड़ाई जा रही है. अगर ऐसा होता है तो पुलिस तुरंत पतंग उड़ाने वाले पर कड़ी कार्रवाई करेगी और जेल भी हो सकती है.

दो पतंगबाज गिरफ्तार

बता दें कि लखनऊ में 24 घंटे में चाइनीज मांझे से व्यापारी और छात्र समेत चार लोग घायल हुए हैं तो वहीं बाज़ारखाला एसएचओ ने जानलेवा माँझा/ रील के साथ दो पतंगबाज़ो को गिरफ़्तार कर लिया है.

कुड़ियाघाट ग्रीन कॉरिडोर पर मांझे से यहियागंज के व्यापारी नेता विमलेश तिवारी की नाक कटी गई वो तो गनीमत रही कि उनकी जान बच गई. तो वहीं एक अन्य घटना बंथा रोड ठाकुरगंज पर हुई जहां रविवार दोपहर ब्लिंकिट के गुड्डू की मांझे ने नाक रेत दी तो वहीं नाका फ्लाईओवर पर मांझे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की भौं कट गई तो दूसरी ओर देर शाम हीवेट रोड बंगाली क्लब के पास 12वीं के छात्र आकिब के माथे और नाक पर मांझे से कट लग गया है जिससे खून निकलने लगा और वह दर्द से तपड़ने लगे.

nbsp;

ये भी पढ़ें-होली-दिवाली पर इस राज्य की जनता को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर…खाते में आएंगे 853 रुपये-Video