Lucknow: अपर शिक्षा निदेशक व्यावसायिक से मिला संगठन… शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हित में की ये मांग
Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने आज शिक्षा निदेशालय लखनऊ में अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक) मनोज द्विवेदी से मुलाकात की तथा प्रदेश के शिक्षणेत्तर कर्मचारियो की विभागों में लंबित ज्वलंत समस्याओं एवं शासन स्तर पर लंबित 13 सूत्रीय मांगपत्र पर ध्यान आकृष्ट कराया.
साथ ही उनको ज्ञापन सौंपा और लंबित मांगों का प्रस्ताव प्रबल संस्तुति के साथ शासन को प्रेषित किए जाने का अनुरोध किया. इसके अलावा विभाग स्तर पर लंबित मांगों का समाधान कराए जाने की मांग की. अपर शिक्षा निदेशक द्वारा संगठन को त्वरित समाधान के लिए आश्वस्त किया. प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष मुज्तबा हुसैन, प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव , जितेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें-UP के इस जिले में महिलाएं-पुरुष करा रहे हैं नसबंदी…जानें क्या है परिवार नियोजन के स्थायी-अस्थायी साधन?