Lucknow: इस जगह से हटेगा मंदिर और मदरसा…मंडलायुक्त ने दिए निर्देश
Lucknow: मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में एनएचएआई, पीडब्लूडी एंव सेतु निगम के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई. बैठक आयुक्त कक्ष कार्यालय में हुई. इस मौके पर मंडलायुक्त ने सबसे पहले सेतु निगम द्वारा मंडल में स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मंडल सेतु निगम के कार्यों की संख्या 33 है जो की सभी कार्य निर्माणधीन है।
सम्बंधित अधिकारियों ने ये भी बताया कि लखनऊ में सेतु निगम के कार्यों की संख्या 11 है। जो की सभी कार्य निर्माणधीन है। इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि निर्माणधीन कार्यों में गुणवत्ता व मानक का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समयावधि में संपूर्ण कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सेतु निगम द्वारा निर्माणधीन कार्य में अगर कहीं कोई समस्या या विघ्न उत्पन्न होती है, तो हमें तत्काल अवगत कराया जाए।
इसके बाद पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अर्जुनगंज में फोरलेन बन रहे मार्ग में मंदिर होने की वजह से बाधा उत्पन्न हो रही है। जिसके क्रम में मंडलायुक्त ने अर्जुन गंज में 04 लेन मार्ग बनने में बाधा उत्पन्न हो रहे मंदिर को हटाने के निर्देश दिया। इसी प्रकार यातायात व्यवस्था सुचारु/सुगम रूप से न चलने व ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होने के दृष्टिगत तिवारीगंज में सर्विस लेन पर बने मदरसे को भी स्थानीय प्रशासन व नगर निगम की मदद से हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
पीडब्लयूडी से मिली ये जानकारी
तो वहीं बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता ने बताया कि मंडल में रोड सेफ्टी के 88 कार्य योजना में सम्मिलित किए गए हैं जो कि शासन को अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि यूटिलिटी वाली सड़कों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाना सुनिश्चित किया जाए। प्रशासनिक व तकनीकी दृष्टिकोण के तहत सड़कों को कार्ययोजना में शामिल करे। धर्मार्थ योजना के अंतर्गत चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के प्रस्तावित कार्य भी प्राथमिकता पर कराते रहे।
जल्द पूरा कराएं सड़क निर्माण का कार्य
एनएचआई के कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लखनऊ- हरदोई रोड के निर्माणधीन कार्य 31 जून तक शतप्रतिशत पूर्ण करा लिया जाए। इसी के साथ ही ये भी कहा कि वर्षा ऋतु से पूर्ण निर्माणधीन सड़क के समस्त कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेन पावर व मशीनरी की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए सड़क निर्माण का कार्य दिन-रात कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिससे यातायात व्यवस्था सुगम और सुचारू रूप से संचालित रहे।
लोक निर्माण ने दी ये जानकारी
लोक निर्माण विभाग के अपूर्ण कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित द्वारा अवगत कराया गया कि नई सड़कों का निर्माण/चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (वर्ष 2025-26) मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपदों में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कुल 148 सड़कों का पूर्ण किए जाने के लिए 505.83 किoमी लंबाई लक्षित है, जिसके सापेक्ष अब तक 42 सड़कों को पूर्ण किया जा चुका है अवशेष 106 सड़कों का कार्य प्रगति में है।
सड़कों का अनुरक्षण सामान्य मरम्मत एवं विशेष मरम्मत (वर्ष 2025-26) मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपदों में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कुल 95 सड़कों को पूर्ण किए जाने हेतु 344.39 किलोमीटर लंबाई लक्षित है जिसके सापेक्ष अब तक 70 सड़कों को पूर्ण किया जा चुका है। अवशेष 25 सड़कों का कार्य प्रगति में है। लखनऊ में लोक निर्माण की नई सड़कों के निर्माण की वार्षिक लक्षित संख्या 12 है जिसके सापेक्ष आज तक पूर्ण किए गए सड़कों की संख्या 3 है। अवशेष कार्य प्रगति पर है। उन्होंने शेष कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण कराते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए।
बता दें कि बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त केके सिंह, एनएचएआई ,पीडब्लूडी एंव सेतु निगम सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें-अजब-गजब प्रेमी…हरिद्वार जाकर जीवित प्रेमिका का कर दिया पिंडदान; वजह ने चौंकाया