अवैध धर्मांतरण मामले में 6 राज्यों से हुई बड़ी गिरफ्तारी…UP DGP ने 10 नामों का किया खुलासा-Video
Lucknow: उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने अवैध धर्मांतरण गिरोह के मामले में 6 राज्यों से गिरफ्तार किए गए लोगों में से 10 नामों का खुलासा किया है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि इन सभी को पुलिस रिमांड में लिया गया है और आगे जानकारी सामने आने पर इस पर और जानकारी दी जाएगी.
इसी के साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये लोग हायर लेवल पर कोआर्डिनेड कर रहे थे और विदेश से हो रही फंडिंग को लेकर भी जो जानकारी मिली है, उस पर आगे जांच की जा रही है.
ये हैं 10 नाम
यूपी डीजीपी ने बताया कि गोवा से आयशा उर्फ एसबी कृष्णा, कोलकाता से अली हसन उर्फ शेखर राय, कोलकाता से ओसामा, आगरा से रहमान कुरैशी, मुजफ्फरनगर से अबू तालिब, देहरादून से अबुर रहमान, जयपुर से मोहम्मद अली, जयपुर से जुनैद कुरैशी, दिल्ली से मुस्तफा उर्फ मनोज, जयपुर से मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया गया है।
#WATCH | Lucknow: Uttar Pradesh DGP Rajeev Krishna reveals names of 10 people across 6 states who have been arrested in connection with unlawful religious conversion syndicate.
Ayesha alias SB Krishna from Goa, Ali Hasan alias Shekhar Rai from Kolkata, Osama from Kolkata, Rehman… pic.twitter.com/VmBRFe3Xcj
— ANI (@ANI) July 19, 2025
यूपी में लगातार धर्मांतरण के मामले में हो रही है कार्रवाई
बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लगातार धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. पिछले करीब आठ सालों में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ ही एसटीएफ और एटीएस ने दो दर्जन से अधिक अवैध धर्मांतरण गिरोहों के सरगनाओं और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है. ये गिरोह इस्लामिक दावा सेंटर (आईडीसी) जैसे केंद्रों का उपयोग करते थे.
तो दूसरी ओर हाल ही में अभियोजन विभाग की पैरवी और साक्ष्य के बल पर अदालत 16 आरोपियों को सजा सुना चुकी है जिनमें से 12 आरोपियों को आजीवन कारावास मिल चुका है और 4 आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सजा मिली है साथ ही अर्थदंड भी लगाया गया है.
आरोप है कि इन लोगों ने रुपयों का लालच देकर धर्मांतरण कराया. पूर्व में इस सम्बंध में यूपी डीजीपी द्वारा जारी बयान में बताया जा चुका है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में धार्मिक-सामाजिक एकता बनाए रखने और जनसंख्या संतुलन को बिगाड़ने वाली साजिशों को विफल करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
उन्होंने ये भी बताया कि आरोपियों का मुख्य मकसद बहुसंख्यक आबादी में धार्मिक असंतुलन पैदा कर देश की जनसांख्यिकी को बदलना और शांति को भंग करना था. ये लोग दिव्यांग, गरीब, असहाय आदि लोगों को इलाज, नौकरी, शादी और पैसे का लालच देकर अवैध धर्मांतरण कराते थे. कुछ अभियुक्तों के तार प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से भी जुड़े पाए गए है.
इन आरोपियों को मिल चुकी है सजा
मौलाना कलीम सिद्दीकी
मोहम्मद उमर गौतम
इरफान शेख उर्फ इरफान खान
कौशर आलम
काज़ी जहांगीर आलम कासमी
अब्दुल्ला उमर
धीरज गोविंद राव जगताप
सरफराज अली जाफरी
राहुल भोला
कुणाल अशोक चौधरी
फराज बाबुल्लाह शाह
प्रसाद रामेश्वर कांवरे उर्फ आदम
सलाउद्दीन जैनुद्दीन शेख
मोहम्मद सलीम
अर्सलान मुस्तफा उर्फ भूप्रिय बंदो
मन्नू यादव
ये भी पढ़ें-”गोली चल जावेगी…” गाने पर लग रहे थे ठुमके और फिर सही में हो गया ठांय-ठांय, महिलाएं घायल; आरोपी फरार-Video