Viral Video: कॉलेज कैंपस बना अखाड़ा…छात्राओं के बीच जमकर हुई मारपीट

December 21, 2024 by No Comments

Share News

Girls Fighting Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियां एक-दूसरे से फाइट करती हुई दिखाई दे रही हैं. यह वीडियो नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज का बताया जा रहा है. यह घटना कॉलेज कैंपस में हुई, जहां दोनों लड़कियों के बीच किसी विवाद के चलते हाथापाई शुरू हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया तो प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच झगड़े की वजह व्यक्तिगत दुश्मनी है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी भी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है. हालांकि कॉलेज प्रशासन ने घटना की निंदा की है और कहा है कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. दोषी छात्राओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले की जांच चल रही है. तो वहीं छात्रों और अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इस घटना से कॉलेज की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. इसी के साथ ही लोग ये भी सवाल कर रहे हैं जब लड़कियां लड़ रही थीं, तो उस वक्त कॉलेज के गार्ड कहां थे। फिलहाल इस घटना की चौतरफा निन्दा हो रही है.

ये भी पढ़ें-‘राहुल गांधी ने किया दुर्व्यवहार…’, महिला सांसद ने लगाए गंभीर आरोप; BJP ने इन धाराओं में दर्ज कराई शिकायत, क्या धक्का देने के आरोप में कांग्रेस सांसद को हो सकती है जेल? जानें क्या कहता है नियम-Video