निकाह में इस छोटी सी बात के लिए भिड़ गए लड़की पक्ष और बाराती, जमकर चले लात-घूसे और कुर्सियां…बच्चे भागे इधर-उधर; Video

October 30, 2024 by No Comments

Share News

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग एक-दूसरे को लात-घूसों से पीटते नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकाह के दौरान छुआरे लूटने के लिए इस तरह से होड़ मची कि बारातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें लात-घूंसे चले और कुर्सियां फेंकी गईं. इस दौरान बच्चे खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस तरह से खुशी का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया. हालांकि पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

घटना बीते रविवार को हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन इलाके के एक मैरिज हॉल से सामने आई है. परम्परा के मुताबिक, निकाह के दौरान छुहारे लुटाए जा रहे थे, जिसे लूटने के लिए बारातियों में होड़ मच गई. तो वहीं घरातियों में भी इसे लूटने के लिए होड़ दिखाई दी. फिर दोनों पक्षों के बीच इसको लेकर तनातनी हो गई और लात-घूसे तक चल गए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाया. स्थानीय पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और पुलिस आगे ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी. हालांकि वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों पर मारपीट करने का आरोप लगा है. फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़े-बाल संत अभिनव की बढ़ाई गई सुरक्षा, गनर तैनात; इन लोगों पर दर्ज कराया है केस, सलमान को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई का भी नाम शामिल-Video