चाचा-चाची मां को…13 साल की बच्ची ने थाने पहुंचकर पुलिस को सुनाई अत्याचार की कहानी-Video

Share News

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से हिम्मत की मिसाल पेश करती एक खबर सामने आ रही है. यहां 13 साल की एक बच्ची ने थाने पहुंचकर अपनी मां को न्याय दिलाने का काम किया है. बच्ची किसी से डरी नहीं और पूरी हिम्मत के साथ वह अकेले ही 13 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंची और पुलिस को मां पर हो रहे अत्याचार की कहानी सुनाई.

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें बच्ची अकेले की थाने के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही है. मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है. बच्ची थाने के अंदर गई और पुलिस को बताया कि उसकी मां पर चाचा और चाची अत्याचार करते हैं और डायन कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। बच्ची ने कहा कि मेरी मां को न्याय दिलायें और उनको बचाएं. मेरी मां बहुत परेशान हैं. मासूम बच्ची की ये भावुक अपील सुनकर पुलिस हैरान रह गई और फिर बिना देर किए मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि कल यानी 2 जुलाई की शाम करीब 7 बजे प्रेमना पुत्री नन्द कुमार ने बताया कि उसकी चाची उसकी मां को डायन कहती है और मारपीट भी करती है. इस पर बच्ची की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है. उन्होंने ये भी कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बच्ची कक्षा 8 में पढ़ती है और थाने में वह पुलिस के सामने फूट फूट कर रो कर पुलिस को बताया कि मां को अंधविश्वास के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है. चाची मां को मारने के साथ ही गालियां भी देती है. मैंने विरोध किया तो चाची ने उसे भी मारा. इसीलिए उसने पुलिस में शिकायत देने की योजना बनाते हुए वह थाने आई है.

ये भी पढ़ें-महिला IPS से MLC अरुण पाठक की हुई तीखी बहस…”डील” तक पहुंची बात; जानें कौन हैं ADCP अंजली विश्वकर्मा? Video