Vastu Tips: किचन में बिना स्नान किए न करें प्रवेश, जाने क्या होता है नुकसान, तुलसी को न ओढ़ाएं इस रंग की चुनरी, अधिकमास में भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये पुष्प, जानें लाभ
Vastu Tips: वैसे तो सनातन धर्म में ये कहा ही गया है कि महिलाओं को बिना स्नान किए रसोईघर (किचन) में नहीं प्रवेश करना चाहिए लेकिन आधुनिक समय में महिलाएं अब इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं देतीं है, जिससे उनको किसी न किसी परेशानी से जूझना ही पड़ता है. इस सम्बंध में आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि, किचन में बिना स्नान किये प्रवेश करने से किचन में नकारात्मकता आती है और घर के सदस्यों में चिड़चिड़ापन और आलस्य बढ़ता हैं. इसलिए हमेशा खाना स्नान करने के बाद ही पकाएं.
तुलसी को न ओढ़ाएं इस रंग की चुनरी
आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि, तुलसी को लाल चुनरी नहीं ओढ़ानी चाहिए. तुलसी पर लाल कपड़ा कभी नहीं पहनना चाहिये। इसी के साथ सूर्य उदय के पहले और सूर्यास्त के बाद तुलसी को छूना नहीं चाहिये।
शनिवार के दिन विशेष प्रयोग
ब्रह्मपुराण के मुताबिक, शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है।
पद्म पुराण के मुताबिक, हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है । (पद्म पुराण)
आर्थिक कष्ट निवारण के लिए करें ये काम
एक लोटे में जल, दूध, गुड़ और काले तिल मिलाकर हर शनिवार को पीपल के मूल में चढ़ाने तथा ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र जपते हुए पीपल की 7 बार परिक्रमा करने से आर्थिक कष्ट दूर होता है।
धन,आरोग्य व शांति प्राप्ति के उपाय
जो व्यक्ति चतुर्मास में अथवा अधिक मास में भगवान् विष्णु पर कनेर के पुष्प अर्पित करता है, उस पर लक्ष्मीजी की सदैव कृपा बनी रहती है। उसे आरोग्य एवं शांति की प्राप्ति होती है तथा उसके संकट दूर होते है।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)