Nag Panchami-2023: नाग पंचमी पर्व पर इन मंत्रों की मदद से दूर करें राहू दोष, जानें पूजा विधि

Share News

Nag Panchami 2023: सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को प्रत्येक वर्ष सनातन धर्म के लोकप्रिय पर्व नाग पंचमी को मनाया जाता है. इस दिन सांपों व नागों की पूजा का महत्व है. चूंकि सावन मास भगवान शिव का मास माना जाता है और मान्यता है कि इस पूरे महीने भोले बाबा स्वंय धरती पर आते हैं. इसीलिए नागपंचमी पर नागों की पूजा की जाती है, क्योंकि वह नागों को गले में धारण करते हैं.

इसीलिए लोग मंगलकामना के लिए सांपों को दूध पिलाते हैं. इस साल सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 21 अगस्त के दिन पड़ रही है. आचार्य बताते हैं कि यह दिन कई कारणों से भी खास है. अगर इस दिन कुछ उपाय कर लिए जाएं तो राहू दोष से लाभ मिलेगा. आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि, इस दिन तक्षक, अनंत, वासुकि, पद्म, महापद्म, कुलीर, कालिया, पिंगल, कर्कट और शंख नामक देव नागों की पूजा की जाती है.

इस उपायों से खुलेगी किस्मत
नागपंचमी के दिन भगवान शिव की उपासना करने के साथ ही उनको बेल पत्र से लेकर धतूरा, फल और दूध के साथ गंगाजल अर्पित करें. वहीं धन लाभ के लिए नाग पंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर सर्प की आकृति बनाएं.

राहू से मुक्ति के लिए इन मंत्रों का करें जाप

आचार्य बताते हैं कि, नाग पंचमी के दिन राहु केतु से संबंधित बाधाओं से राहत पाने के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जाप कर सकते हैं. इनमें राहु ग्रह से संबंधित दोष को दूर करने के लिए राहु मंत्र “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः” का जाप करें तो केतु से संबंधित दोष को दूर करने के लिए केतु मंत्र “ॐ स्त्रां स्त्रीं स्त्रों सः केतवे नमः” का पाठ करें.

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)