Vastu Tips: राहु का प्रभाव कम करने और धन की बचत के लिए करें ये सरल उपाय, इन युक्तियों से होगा शीघ्र भाग्योदय और मिलेगी भूत-प्रेतों के भय से मुक्ति
Vastu Tips: आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि शीघ्र भाग्योदय के लिए प्रातः शीघ्र उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्य को अर्ध्य दें। जल में स्वेत मंदार के पुष्प अवश्य मिलाएं। स्वेत मंदार के पुष्प भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।
इसी के साथ वह भय मुक्ति के लिए बताते हैं कि, यदि आपको अंधेरे या भूत-प्रेत से डर लगता है या किसी भी प्रकार का भय है तो आप मंगलवार के दिन पूजा के समय ॐ हं हनुमंते नम: का 108 बार जप करे. इसी के साथ यदि आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो जल का एक पात्र हनुमान जी कि प्रतिमा के सामने रखकर हनुमान बाहुक का 26 या 21 दिनों तक पाठ करें। प्रतिदिन उस जल को ग्रहण करें और दूसरा जल रखें। हनुमानजी की कृपा से शरीर की समस्त पीड़ाओं से आपको मुक्ति मिल जाएगी।
भागेगा राहु
आचार्य बताते हैं कि, घर के अन्य स्थानों की बजाए रसोई घर में बैठकर खाना खाने से घर में राहु का प्रभाव कम होता है और सुख-शांति बनी रहती है।
धन वृद्धि के उपाय
रविवार, सप्तमी, नवमी, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण का दिन छोड़कर बाकी के दिनों में आंवले का रस शरीर पर लगाकर नहाने से, देशी गाय का दूध पानी में डाल कर नहाने से घर में बचत होगी, गाय का दूध प्रातः शीघ्र न मिल पाए तो दही शरीर पर लगा कर नहाने से भी बचत होती है।कष्ट कम हो जाते हैं।
यदि घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो सफेद चंदन की बनी कोई भी मूर्ति ऐसे स्थान पर रखें, जहां से सभी सदस्यों की नजर उस पर पड़े। इससे पारिवारिक तनाव खत्म होगा और सदस्यों में आपसी ताल-मेल बढ़ेगा।
भय मिटाने के उपाय
किसी अदृश्य शक्ति या भूत प्रेत से भय लगता हो या डरते हों तो।
ॐ ॠषिकेशाय नम: ॐ ॠषिकेशाय नम: ॐ ॠषिकेशाय नम: का जप करें।भय दूर होगा, ये बात अग्निपुराण में लिखी हुई है.
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)