‘12वीं फेल’ वाले विक्रांत मैसी का बड़ा ऐलान, छोड़ी एक्टिंग; ये वजह आई सामने-Video
Vikrant Massey: पिछले साल आई विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘12वीं फेल’ से अभिनेता विक्रांत मैसी ने जो लोकप्रियता हासिल की, उस पर वह लगातार आगे बढ़ रहे थे और रातो-रात मिले स्टारडम का स्वाद ले रहे थे लेकिन अचानक उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने की घोषणा कर दी है. मालूम हो कि अपने शानदार अभिनय के चलते वह फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गए हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ भी खासा पसंद की जा रही है. तो वहीं अब जब उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट की बात कही है तो उनके फैंस हैरान हैं.
विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने पोस्ट में फैंस का आभार जताया है और लिखा है कि साल 2025 में वो आखिरी बार पर्दे पर नजर आने वाले हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है ‘पिछले कुछ साल और उससे पहले के कई साल काफी अच्छे थे. मैं आप सभी का आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.
#12thFail One of the finest actor #VikrantMassey in Bollywood cinema announces retirement#VikratMassey #BeTheGOAT #TheSabarmatiReport pic.twitter.com/oM1EQ6q7dy
— Veeresh Kumar (@VeereshKum9526) December 2, 2024
ये वजह आई सामने
इसी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा है कि अब जिंदगी में आगे बढ़ते हुए मुझे एहसास है कि अब वो समय आ गया है कि मुझे एक पिता, एक पति, एक बेटे और एक एक्टर के तौर पर घर लौट जाना चाहिए. साल 2025 में आप मुझे आखिरी बार पर्दे पर देखने जा रहे हैं. आखिरी 2 फिल्में और कई साल की प्यारी यादें. इन सबके बीच में बाकी सभी चीजों के लिए शुक्रिया.
फैंस हुए निराश
बता दें कि जब से उनके रिटायरमेंट की खबर सामने आई है. उनकी फिल्मों के सीन व तमाम वीडियो सोशल मीडिया एक्स सहित तमाम मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे हैं. वह ‘छपाक’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’, ‘सेक्टर 36′, ’12वीं फेल’ जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके हैं. बता दें कि अभी-अभी तो फिल्मों की दुनिया में उनके स्टारडम का सफर शुरू हुआ था फिर अचानक रिटायरमेंट की घोषणा से उनको चाहने वाले खासा उदास हैं. बता दें कि उनकी उम्र अभी 37 साल है और इतनी कम उम्र में वह फिल्मी करियर को अलविदा कहने जा रहे हैं.
फिल्मों से पहले टीवी पर भी कमाया खूब नाम
बता दें कि फिल्मों में आने से पहले विक्रांत मैसी ने टीवी पर शानदार अभिनय से खून नाम कमाया था. वो कई सीरियल्स में नजर आये थे. साल 2013 में एक्टर ने रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘लुटेरा’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी. इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में दिखने के बाद उन्होने कई फिल्मों में अहम भूमिका भी निभाई.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-Lakhimpur Festival: लखीमपुर महोत्सव में एसडीएम ने गाया गाना, झूम उठा पूरा पंडाल-Video