आई लव महादेव…घर वापसी करते ही बोला मोहम्मद खान; सनातन धर्म को बताया महान-Video

November 2, 2025 by No Comments

Share News

Khandwa Viral Video: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से घर वापसी की खबर सामने आई है. यहां पर देवउठनी एकादशी के पावन दिन महादेवगढ़ मंदिर में अमलपुरा निवासी मोहम्मद खान पुत्र रशीद ने इस्लाम को छोड़कर सनातन धर्म में वापसी कर ली. इस दौरान उन्होंने हाथ में तख्ती लेकर आई लव महादेव के नारे लगाए. हिंदू संगठनों ने इसका स्‍वागत किया है.

तो वही मोहम्मद खान ने कहा कि देवउठनी एकादशी के पवित्र दिन ऐसी शुभ शुरुआत हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक, देव उठनी एकादशी यानी कल 1 नवम्बर को सुबह मंदिर परिसर में पारंपरिक शुद्धिकरण विधि से पंडित प्रमोद खेड़े ने मोहम्मद खान की घर वापसी कराई. उन्होंने गोबर-गोमूत्र, गंगाजल, दूध-दही, पंचामृत और तुलसी-हल्दी मिलाकर मोहम्मद खान का स्नान कराया. इसके बाद मुंडन संस्कार हुआ. इसके बाद महादेव अभिषेक की परंपरा निभाई गई.

इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मंदिर में मौजूद रहे और हाथों में तख्ती लेकर लोगों ने आई लव महादेव के नारे लगाए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो वहीं पंडित प्रमोद खेड़े का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह ईश्‍वर की कृपा है कि एक भक्‍त अपनी इच्‍छा से मंदिर में आकर भगवान की शरण में आ गया है. वह आगे बोले कि उसे यह प्रेरणा कई दिनों से थी और उसने देवउठनी एकादशी का दिन चुना.

खान ने की भोलेबाबा की आरती

बताया जा रहा है कि सनातन धर्म अपनाने के बाद मोहम्मद खान ने स्नान एवं संस्कार की प्रक्रिया के बाद भोलेनाथ की आरती की और ज़ोर से “जय महाकाल” तथा “आई लव महादेव” का उद्घोष किया. इस दौरान मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल समेत अन्य प्रतिनिधियों भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि यह “महादेवगढ़ की 14वीं घर वापसी” है.

मंदिर समिति ने दावा किया है कि लोग लगातार घर वापसी कर रहे हैं और इस साल अब तक लगभग 14 युवाओं सनातन धर्म अपनाया है. करीब 30 बहनों ने भी घर वापसी की है.

कुछ महीने पहले भी आई थी ऐसी ही खबर

इसी तरह कुछ महीने पहले भी खंडवा से खबर सामने आई थी. तब मौलवी के बेटे ने सनातन धर्म अपना लिया था. उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उसने सनातन धर्म में वापसी की वजह बताई थी. यह खबर खंडवा मध्य प्रदेश से सामने आई थी. मौलवी के बेटे अली मुस्तफा चिस्ती ने पूरे विधि विधान से सनातन धर्म स्वीकार कर लिया था और फिर सनातन रीति-रिवाज से घर वापसी करने के बाद उसका नाम बदला गया. उन्होंने साफ कहा कि उन पर किसी ने दबाव नहीं बनाया. उन्होंने अपनी मर्जी से घर वापसी की है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि सनातन ही हमारी जड़ों में है और विश्व कल्याण का एकमात्र मार्ग है.

ये भी पढ़ें-क्रेन में बुरी तरह से फंसे भाजपा सांसद… गुस्से में ऑपरेटर को जड़ा थप्पड़; कांग्रेस ने की ये मांग; Video वायरल