लड़की से बैग छीनकर भाग रहा था लुटेरा… कार सवार ने टक्कर मार-मारकर बुरी कर दी हालत-Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक सवार लुटेरा एक लड़की से उसका बैग छीनकर बाइक से भागने की कोशिश करता है. इसी दौरान सड़क से निकल रहे एक कार सवार पूरी घटना देख लेता है और वह फिर कार से बाइक सवार को बार-बार तेज टक्कर मारता है कि वह सड़क से उठ ही नहीं पाता. फिर किसी तरह से बाइक लेकर भागता है तो कार सवार उसे पीछे से टक्कर मार देता है.
यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कार सवार को वेरी गुड कह रहे हैं और लड़की की मदद करने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं. वीडियो को pilipinas.daily नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. ये वीडियो किस जगह का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर कार सवार की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस तरह के लुटेरों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-महिला पुलिस अधिकारी ने कांवड़िए के दबाए पैर…अखिलेश यादव ने कसा तंज; शेयर किया Video