महिला-पुरुष पुलिसकर्मी ने एक साथ वर्दी में बनाई Reel… वायरल होने के बाद उठी कार्रवाई की मांग-Video

March 11, 2026 by No Comments

Share News

Police Viral Reel: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला और पुरुष पुलिसकर्मी एक हरियाणवी गाने पर रील बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स कई सवाल खड़े कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग की जा रही है. एक यूजर ने कहा कि ऐसे लोगों पर योगी सरकार एक्शन क्यों नहीं होती है. इन लोगों का सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर देना चाहिए तो वहीं एक अन्य ने कहा रिश्वत लेते समय भी वीडियो बनवानी चाहिए, असली काम तो वही है इनका.

फिलहाल ये वीडियो कहां का है और किस थाने से सामने आया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन भारत में वर्दी में अगर पुलिसकर्मी रील बनाकर वायरल करते हैं तो कार्रवाई का प्राविधान किया गया है.

इन राज्यों में लगा है पूरी तरह से प्रतिबंध

पुलिसवर्दी यानी यूनिफॉर्म में अगर कोई रील या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता है तो भारत के कई राज्यों (यूपी से लेकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में पूरी तरह से ऐसा करना प्रतिबंधित है. बावजूद इसके पुलिसकर्मी बाज नहीं आ रहे हैं. जबकि ये नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई करने का विधान है. मसलन इस कृत्य के लिए पुलिसकर्मी को कारण बताओ नोटिस के साथ ही सस्पेंड भी किया जा सकता है या फिर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है. वर्दी की गरिमा और सुरक्षा कारणों से पुलिस मुख्यालय ने इस पर यह पाबंदी लगाई है.

ये भी पढ़ें-“किसान होते तो फॉर्च्यूनर से नहीं चलते…” सब-इंस्पेक्टर का वायरल हुआ Video