पत्रकार होने की धौंस जमाकर महिला ने कार ड्राइवर पर लगाया ये आरोप-Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई और सुनाई दे रहा है कि एक महिला कार में पीछे की सीट पर बैठी है और वीडियो बनाने वाला कह रहा है कि महिला ने पत्रकार की धौंस दिखाकर उसे किराया देने से मना कर दिया तो वहीं महिला कह रही है कि ड्राइवर ने रूडली बात की.
इसी के साथ ही महिला ये भी कह रही है कि पुलिस स्टेशन चलो. इस पर ड्राइवर ने कहा कि लोकेशन चेंज करो तभी उबर आगे बढ़ेगी. इसी दौरान जब महिला ने देखा कि वह गलत साबित हो रही है और ड्राइवर उसका वीडियो बना रहा है तो वह ड्राइवर का मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लेती है. इस तरह के महिला ड्राइवर को झूठे केस में फंसाती हुई दिखाई दे रही है. फिलहाल वीडियो पोस्ट करने वाले ने सभी को इस वीडियो को देखने और सावधान रहने की नसीहत दी है तो वहीं ये खबर वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
ऐसी महिलाएं ही पुरुषों को झूठे आरोप में फंसाती हैं:
👉इस महिला की यह वीडियो हर ड्राइवर तक पहुँचनी चाहिए,
👉इस महिला पत्रकार ने उबर ड्राइवर को उसका किराया नहीं दिया,
👉और जब उसने रिकॉर्डिंग शुरू की, तो उसने उसका फोन छीन लिया,
👉वह एक महिला है, इसलिए उसे बहुत अधिकार हैं, वह… pic.twitter.com/Lkc5lNBhhb
— बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र (@Info_4Education) March 22, 2025
ये भी पढ़ें-तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रेन से स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा..घसीटता रहा काफी दूर तक-Video