Viral Video: महिला पीती रही पानी और उसके सिर के ऊपर से निकल गई कार, वायरल हुआ हैरतअंगेज वीडियो
December 14, 2022
No Comments
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक महिला जमीन पर बैठकर पानी पी रही है और तभी उसके सिर के ऊपर से एक तेज स्पीड कार निकल जाती है, लेकिन महिला का बाल भी बांका नहीं होता है। यह वीडियो 12 दिसम्बर का है, जिसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और इस हैरतअंगेज कारनामे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि यह किस देश का वीडियो है और जो कार चालक है, वो स्टंट मैन है या फिर कोई और। (फोटो-वायरल वीडियो से ली गई है)
यहां देखें वीडियो