Shraddha Murder Case: कल हो सकता है आफताब का नार्को टेस्ट, श्रद्धा के लेटर ने खोले बड़े राज, पढ़ें पूरा लेटर, महिला आयोग ने घेरा पुलिस को, देखें क्या कहा

November 23, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड की तह तक पहुंचने के लिए दिल्ली पुलिस दिन-रात जुटी हुई है तो वहीं पुलिस के हाथ लग रहे सुराग रोज ही कोई न कोई नया खुलासा भी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस को श्रद्धा द्वारा लिखा एक खत मिला है, जिसमें उसने 2020 में ही यह अंदेशा जताया था कि आफताब अमीन पूनावाला उसके टुकड़े कर देगा तो वहीं पुलिस 24 नवम्बर को आफताब का नार्को टेस्ट कर सकती है। मंगलवार को उसका पॉलीग्राफ टेस्ट लिया गया था।

वहीं दूसरी ओर श्रद्धा द्वारा साल 2020 में लिखा लेटर मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने पुलिस की कार्यवाही पर उंगली उठाते हुए सवाल दागा है कि जब श्रद्धा ने पुलिस को 2020 में ही ये बता दिया था कि आफताब उसके टुकड़े करके फेंक देगा तो फिर पुलिस ने सख्त कार्रवाई इस मामले में क्यों नहीं की।

दूसरी ओर पुलिस जहां श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों के लिए वन-वन भटक रही है तो वहीं आफताब के खिलाफ तमाम सबूत भी लग रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आफताब अमीन पूनावाला का ‘नार्को टेस्ट’ गुरुवार को होने की संभावना है। पूनावाला (28) को उसके भावनात्मक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए कई परीक्षणों से गुजरना होगा। यदि प्रारंभिक जांच में उसे ठीक नहीं पाया जाता है तो नार्को विश्लेषण नहीं किया जा सकता है।

वहीं पूनावाला को मंगलवार को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में पॉलीग्राफ टेस्ट, जिसे ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ के रूप में भी जाना जाता है, से गुजरना पड़ा था। गौरतलब है कि आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के अपने फ्लैट में श्रद्धा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि आफताब ने श्रद्धा वॉकर (27) की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर में 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में कई दिनों तक फेंकता रहा। ताकि किसी के हाथ में कोई सबूत न लग सके और वह साफ बचा रहे।

जानें श्रद्धा ने कब की थी शिकायत
मीडिया सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा ने 23 नवम्बर 2020 में पालघर (महाराष्ट्र) के तुलिंज पुलिस स्टेशन में आफताब को लेकर लिखित शिकायत दी थी और लिखा था कि आफताब ने उसके टुकड़े टुकड़े कर दने की धमकी दी है। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले में जांच शुरू की थी लेकिन बात में श्रद्धा ने शिकायत वापस ले ली थी। इसी के साथ पुलिस जांच अधिकारी वसई पूर्व स्थित उसके किराए के मकान में भी गए थे, जहां श्रद्धा और आफताब एक साथ रहते थे लेकिन श्रद्धा ने तब कह दिया था कि वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है। इसी के साथ उसने मामले की जडांच को वापस लेने के लिए एक पत्र दे दिया था और पुलिस उसे इस मामले में जांच आगे बढ़ाने के लिए मजबूर नहीं कर सकती थी।

जानें क्या लिखा था श्रद्धा ने
श्रद्धा ने लेटर में लिखा था कि आफताफ उसे पीट रहा है और ब्लैकमेल कर रहा था और उसकी हत्या करने के साथ ही उसके शरीर के टुकड़े करने की धमकी भी दे रहा था। इसी के साथ श्रद्धा ने ये भी लिखा कि वह आफताब के साथ विजय विहार परिसर में एक साथ रह रही थी और आफताब उसके साथ 6 महीने से दुर्व्यव्यवहार व मारपीट कर रहा था। इसी के साथ श्रद्धा ने ये भी लिखा कि आज उसने मेरा दम घोटकर मुझे मारने की कोशिश की और उसने मुझे डराया और ब्लैकमेल किया कि वह मुझे मार डालेगा और मेरे टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा। इसी के साथ पक्ष में ये भी लिखा है कि 6 महीने से वह मारपीट कर रहा है और मुझमें पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं है क्योंकि वह मुझे जान से मारने की धमकी देता है। इसी के साथ इस पत्र में श्रद्धा ने ये भी खुलासा किया कि आफताब के माता-पिता जानते हैं कि वह मुझे मारने की कोशिश कर रहा है। इसी के साथ श्रद्धा ने आगे लिखा है कि वे जानते हैं कि हम एक साथ रह रहे हैं और वे सप्ताहांत में हमसे मिलने के लिए आते थे। मैं आज तक आफताब के साथ रहती रही क्योंकि हम जल्द ही शादी करने वाले थे और हम उसके परिवार का आशीरवाद था। इसी के साथ श्रद्धा ने ये भी लिखा है कि अब मैं उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं हूं।