Azamgarh: राम जानकी विवाह में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, बेशर्मी की हद, बच्चे को भी नचवाया, वीडियो वायरल
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के राजघाट पर उस वक्त सनातन संस्कार तार-तार होते दिखाई दिए जब आयोजककर्ताओं ने राम जानकी विवाह उत्सव में बार बालओं का अश्लील डांस कराया। इस दौरान कार्यक्रम में जमा भारी भीड़ ने भी इसका विरोध करने के बजाए, जमकर मजे ले रही थी। हद तो तब हो गई जब बार बाला के साथ बच्चे को भी नचवाया गया। अब सोच सकते हैं कि किस तरह से संस्कार बच्चों में डाले जा रहे हैं।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक धार्मिक कार्यक्रम में ब्लू नाइट आर्केस्टा और जागरण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर भोजपुरी फिल्मी गानों की धुनों पर बार-बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए और अश्लील डांस किया। एक दिन पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले जिले के राजघाट पर प्रति वर्ष राम जानकी विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बहाने श्रीराम जानकी के चरित्र का चित्रण किया जाता है। इसके साथ ही श्रीराम जानकी विवाह के दिन यहां पर बड़ा मेला भी लगता है। ऐसे में इस बार जिस तरह से सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जमकर बार-बालाओं के ठुमके लगाए गए वह चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पहले भी इस जिले से धार्मिक कार्यक्रमों में इसी तरह के डांस होने के वीडियो वायरल हो चुके हैं। बताते हैं कि यहां लोगों को यहीं पसंद है और भीड़ जुटाने के लिए चाहे धार्मिक कार्यक्रम हो या सांस्कृतिक, बार बालाओं का नाच जरूर होता है।
देखें क्या बोले एसपी
इस मामले में एसपी अनुराग आर्य ने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ ये भी लोगों को बताया जाएगा कि धार्मिक कार्यक्रमों में इस तरह के डांस न कराए जाएं।
यहां देखें वीडियो