Brahmins: गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने जारी किया ब्राह्मणों के त्याग और बलिदान के पूरे इतिहास का वीडियो, कहा, “ब्राह्मण कुल को मिले अपने हिस्से का न्याय”, देखें जानकारी भरा पूरा वीडियो, JNU में लगे हैं ब्राह्मण विरोधी नारे

December 3, 2022 by No Comments

Share News

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से ब्राह्मण विरोधी नारे सामने आने के बाद ब्राह्मणों की ओर से गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला करारा जवाब देने के लिए आगे आए हैं। शुक्रवार को विरोधी नारे सामने आने के बाद पहले तो उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में गीत के माध्यम से एक-दो नहीं सैकड़ों वीर ब्राह्मणों के नाम एक सांस में गिना दिए थे और इसी के साथ ये भी लिखा कि पूरी पिक्चर कल अर्थात शनिवार को। तो शनिवार को शाम 7 बजे उनका नया वीडियो सामने आया जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने ब्राह्मणों की वीरगाथा का पूरा इतिहास बताया है।

अपनी जोशीले आवाज व अंदाज में उन्होंने जिस तरह से ब्राह्मणों के इतिहास का वर्णन किया है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर ब्राह्मणों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने से पहले सोच लेना कि राष्ट्र के लिए हमेशा ब्राह्मण आगे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं ब्राह्मण हूं। ब्राह्मण भारत वर्ष का मस्तक है। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि ब्राह्मण कुल को अपने हिस्से का न्याय मिलना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने अपने गीतों से ब्राह्मणों के इतिहास द्वापर से लेकर आज तक का वर्णन किया है।

बता दें कि जेएनयू कैम्पस की दीवारों पर केवल ब्राह्मणों को ही नहीं बल्कि बनिया और पिछड़ी जातियों के लिए भी आपत्तिजनक लिखा गया है। ब्राह्मणों के लिए लिखा गया है कि ब्राह्मणों भारत छोड़ो। इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर तमाम खबरें वायरल हो रही हैं, तो वहीं विश्वविद्यालय की कुलपति का कहना है कि वह इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करेंगी।

इसके बाद दी अपने गीतों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है कि ये है ब्राह्मणों की गौरगाथा का ट्रेलर, पूरी पिक्चर कल अर्थात 3 दिसम्बर को और फिर 3 दिसम्बर को शाम 7 बजे उनका वीडियो जारी हुआ, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने ब्राह्मणों का पूरा इतिहास बताया है। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर ब्राह्मणवाद छाया हुआ है, जो उन लोगों के लिए मुंहतोड़ जवाब है, जो ब्राह्मणों को भारत छोड़ने के लिए नारे लगा रहे हैं।

गीतकार मनोज मुंतशिर के अन्य वीडियो, जिसे उन्होंने 2 दिसम्बर को जारी किया था