AKTU News: 25 अक्टूबर को बायोटेक्नोलॉजी पर वरिष्ठ वैज्ञानिक करेंगे मंथन, स्टार्टअप से लेकर कृषि तक पर होगी चर्चा
AKTU News: उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब की ओर से 25 अक्टूबर को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ सलाहकार डॉ0 संजय मिश्रा होंगे। जबकि इसमें बायोटेक्नोलॉजी के वरिष्ठ वैज्ञानिक मनोज कुमार रोहिल्ला सहित देश के अन्य जाने-माने वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में कृषि, स्वास्थ्य, बायोटेक्नोलॉजी, मेडटेक, लाइफसाइंस के क्षेत्र में कार्य कर रहे पूरे प्रदेश के स्टार्टअप, शोध छात्र, अन्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं, फंड, स्टार्टअप के नये आयाम क्या हैं उनमें क्या चल रहा है, सरकार की ओर से किस तरह और क्या सहायता की जा रही है आदि पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रय की अध्यक्षता कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय करेंगे, जबकि डीन इनोवेशन प्रो0 बीएन मिश्रा के नेतृत्व एवं एसो0 डीन इनोवेशन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा, इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह, वंदना शर्मा कार्यक्रम का समन्वय करेंगे।
ये भी पढ़ें-मिया खलीफा के लिए बुजुर्ग ने रखा करवा चौथ का व्रत? हरकतें ऐसी कि लोग नहीं रोक सके हंसी-Video