संसद में धक्कामुक्की… भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को आई चोट, मुकेश राजपूत ICU में भर्ती; राहुल गांधी पर लगा ये बड़ा आरोप-Video
Parliament Scuffle: जहां एक ओर यूपी विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान लखनऊ में कांग्रेस जमकर हंगामा काट रही है तो वहीं दिल्ली में संसद भवन में भी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है. यहां दोनों सदनों में आज भी हंगामा हो रहा है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने संसद भवन परिसर में जमकर प्रदर्शन किया।
#WATCH | Delhi | BJP MP Pratap Chandra Sarangi says, “Rahul Gandhi pushed an MP who fell on me after which I fell down…I was standing near the stairs when Rahul Gandhi came and pushed an MP who then fell on me…” pic.twitter.com/xhn2XOvYt4
— ANI (@ANI) December 19, 2024
इस दौरान दोनों दलों के सांसदों के बीच मकर द्वार पर जमकर धक्कामुक्की हुई, जिसमें भाजपा सांसद प्रताप सारंगी के सिर में चोट लग गई तो वहीं भाजपा सांसद मुकेश राजपूत बुरी तरह से घायल हो गए हैं. उनको आरएमएल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
#WATCH | MPs of INDIA bloc and BJP came to face at the Parliament premises earlier today while carrying out their respective protests over Dr BR Ambedkar.
INDIA MPs are demanding an apology and resignation of Union Home Minister Amit Shah over his remarks on Babasaheb Ambedkar… pic.twitter.com/IhryQTbKoQ
— ANI (@ANI) December 19, 2024
तो वहीं घायल सांसद प्रताब सारंगी का आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिरे। तो दूसरी ओर राहुल गांधी ने इस सवाल के जवाब पर कहा है कि हां! ऐसा हुआ। वे हमें प्रवेश द्वार पर रोकने की कोशिश रहे थे। मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के साथ भी यहां धक्कामुक्की हुई। (Photo Credit PTI)
“अभी एक फैशन हो गया है- अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर..
इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता.”
अमित शाह ने बेहद घृणित बात की है.
इस बात से जाहिर होता है कि BJP और RSS के नेताओं के मन में बाबा साहेब अंबेडकर जी को लेकर बहुत नफरत है.
नफरत… pic.twitter.com/UMvMAq43O8
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) December 17, 2024
सोशल मीडिया पर एक वीडियो चोटिल प्रताप सारंगी का वायरल हो रहा है जिसमें वह राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. मालूम हो कि कल बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो बयान दिया था उसी के विरोध में कांग्रेस ने संसद भवन परिसर में मार्च निकाला। तो वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस पर झूठ की राजनीति करने आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया. इसी दौरान दोनों दलों के लोग आमने-सामने आ गए और धक्क-मुक्की हो गई.
राहुल ने दिया ये जवाब
धक्कामुक्की और चोट लगने के सवाल पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, भाजपा सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए यह हुआ। हां, ऐसा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का दिया गया। प्रियंका गांधी को भी धक्का दिया गया। राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए आगे ये भी कहा कि हम लोग धक्का-मुक्की से प्रभावित नहीं हुए। यह प्रवेश द्वार है और हमें अंदर जाने का अधिकार है। भाजपा सांसद हमें अंदर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर हमला कर रहे हैं और आंबेडकर की स्मृति का अपमान कर रहे हैं।
जानें क्या कहा था अमित शाह ने?
बुधवार यानी कल संसद में बोलते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि ‘अभी एक फैशन हो गया है-आंबेडकर, आंबेडकर…. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता.’ दरअसल मंगलवार को कांग्रेस ने संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह की आंबेडकर के बारे में टिप्पणी के लिए उनसे माफी मांगने के लिए कहा था. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी दर्शाती है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं में बी आर आंबेडकर के प्रति ‘काफी नफरत’ है. तो वहीं इसको लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि जो लोग मनुस्मृति में विश्वास करते हैं, वे निश्चित रूप से आंबेडकर से असहमत होंगे. तो वहीं कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने उच्च सदन में शाह के भाषण का एक वीडियो अंश साझा किया. इसी के बाद अमित शाह ने ये टिप्पणी की.